April 20, 2024
World

फिलीपींस में बाढ़ से 32 की मौत

मनीला, फिलीपींस में भारी बारिश और बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। गुरुवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट काउंसिल ने दक्षिणी फिलीपींस में 23, मुख्य लूजोन द्वीप पर बिकोल क्षेत्र में छह और मध्य फिलीपींस में तीन लोगों की मौत का आंकड़ा दिया।

एजेंसी ने कहा कि 24 लोग अब भी लापता हैं और 11 अन्य घायल हुए हैं।

ब्यूरो ने चेतावनी दी, बाढ़ और बारिश से भूस्खलन की संभावना है।

बाढ़ ने देश भर के 10 क्षेत्रों में 4,86,000 से अधिक लोगों को प्रभावित किया और घरों, फसलों, सड़कों और पुलों को क्षतिग्रस्त कर दिया। कुछ विस्थापित लोग अभी भी अस्थायी सरकारी आश्रयों में हैं।

फिलीपींस विश्व स्तर पर सबसे अधिक आपदा प्रभावित देशों में से एक है।

देश में औसतन हर साल 20 टाइफून आते हैं, जिनमें से कुछ तीव्र और विनाशकारी होते हैं।

Leave feedback about this

  • Service