March 27, 2024
World

संयुक्त राष्ट्र की ओर से सीमा पार से सीरिया की मदद जारी

संयुक्त राष्ट्र, भूकंप के मद्देनजर विश्व खाद्य कार्यक्रम और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) से सहायता के 22 ट्रक तुर्की से उत्तर पश्चिमी सीरिया पहुंचे। 9 फरवरी से अब तक 557 ट्रकों की सीमा पार डिलीवरी हुई है। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने दी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने शुक्रवार को एक दैनिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने 14 फरवरी को इदलिब की पहली अंतर-एजेंसी यात्रा के बाद से उत्तर-पश्चिम सीरिया में 18 अंतर-एजेंसी क्रॉस-बॉर्डर मिशन किए हैं।

गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र कार्यालय और यूनिसेफ के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक मिशन को अंजाम दिया।

हक ने कहा, भूकंप के बाद सीरिया में 1 लाख 5 हजार से अधिक परिवार विस्थापित हो गए हैं। कई लोग अन्य समुदायों के साथ रह रहे हैं या घरों में वापस जा रहे हैं, इससे विस्थापितों की कुल संख्या का अनुमान लगाना बहुत मुश्किल हो गया है।

विश्व निकाय वर्तमान में परिवारों की वापसी की सुविधा के लिए प्रभावित इमारतों के संरचनात्मक क्षति आकलन कर रहा है। हक ने बताया कि सीरिया को अब तक 17.3 करोड़ डॉलर या आवश्यक धन का 43.5 प्रतिशत प्राप्त हुआ है।

Leave feedback about this

  • Service