N1Live Entertainment फिल्म ‘यहां’ की रिलीज के 21 साल पूरे, मनीषा लांबा ने पुराने दिनों को याद कर लिखा नोट
Entertainment

फिल्म ‘यहां’ की रिलीज के 21 साल पूरे, मनीषा लांबा ने पुराने दिनों को याद कर लिखा नोट

21 years since the release of the film 'Yahaan': Minissha Lamba pens a note reminiscing about the old days.

अभिनेत्री मनीषा लांबा और जिम्मी शेरगिल स्टारर फिल्म ‘यहां’ ने अपनी रिलीज के 21 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर अभिनेत्री ने फिल्म से जुड़ी यादों को सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर किया। अभिनेत्री मनीषा लांबा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से जुड़ा क्लिप शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने सह-कलाकार जिम्मी शेरगिल की तारीफ करने के साथ निर्देशक का शुक्रिया अदा किया।

अभिनेत्री ने लिखा, “शूजित सरकार की फिल्म ‘यहां’ ने अपनी रिलीज के 21 साल पूरे कर लिए हैं। फिल्म में मुझे अदा का किरदार निभाने का मौका देने और मेरी जिंदगी की दिशा बदलने के लिए आपका धन्यवाद। इस फिल्म का हर सीन उन खूबसूरत यादों से भरा हुआ है, जो हमारी पहली फिल्म से जुड़ी हैं। जिम्मी शेरगिल कितने शानदार और आकर्षक लग रहे हैं।”

साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘यहां’ अभिनेत्री मिनिषा लांबा की चर्चित फिल्म थी। फिल्म में अभिनेत्री के जिम्मी शेरगिल भी मुख्य भूमिका में थे। इसमें अभिनेत्री मिनिषा लांबा ने ‘अदा’ नाम की एक युवा कश्मीरी मुस्लिम लड़की का मुख्य किरदार निभाया था, जिसे भारतीय सेना के एक अधिकारी से प्यार हो जाता है। मनिषा लांबा को संवेदनशील किरदार के लिए काफी सराहना मिली थी।

शूजीत सरकार द्वारा निर्देशित फिल्म कश्मीर घाटी की पृष्ठभूमि पर आधारित एक रोमांटिक वॉर ड्रामा थी, जिसमें आतंकवाद और सेना के बीच फंसी जोड़ी के प्यार को बहुत ही संवेदनशीलता के साथ पर्दे पर उतारा गया था।

फिल्म सेना के एक अधिकारी और एक कश्मीरी लड़की के बीच पनपे प्यार और समाज के दबाव के बीच के संघर्ष को दिखाती है। इस फिल्म को कश्मीर के वास्तविक और भीतरी इलाकों में शूट किया गया था, ताकि चरमपंथी क्षेत्रों में सुरक्षा के बीच दृश्य वास्ताविक तौर पर फिल्माए जा सकें।

Exit mobile version