N1Live Himachal हिमाचल में 39 किमी लंबे छह रोपवे का होगा निर्माण
Himachal

हिमाचल में 39 किमी लंबे छह रोपवे का होगा निर्माण

हिमाचल प्रदेश, में (39) उनतालीस किलोमीटर लंबे छह रोपवे का निर्माण होगा। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इनके निर्माण के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। पांच रोपवे के निर्माण पर, करीब 1,364 करोड़ रुपये खर्च होंगे
केंद्र सरकार की ओर से बनाए जा रहे इन रोपवे का निर्माण, पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड पर होगा। राज्य सरकार के परिवहन विभाग ने, फरवरी 2022 में इन छह रोपवे के निर्माण के लिए, केंद्रीय मंत्रालय को सिफारिश भेजी थी। जिला कांगड़ा में, पालमपुर थाचड़ी चौगान ग्लेशियर रोपवे, और जिला बिलासपुर में बंदला से लुहणू मैदान रोपवे को, पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा।
बता दें कि, पर्यटन क्षेत्र का हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी में, सात फीसदी का योगदान है। परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने बताया कि, रोपवे निर्माण को लेकर सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय मंत्री ने उन्हें बताया है कि, सप्ताह के भीतर प्रदेश सरकार को इसका पत्र मिल जाएगा

Exit mobile version