N1Live National महाराष्ट्र के 41 लोग सऊदी अरब में फंसे, सुप्रिया सुले ने की तुरंत वापसी की अपील
National

महाराष्ट्र के 41 लोग सऊदी अरब में फंसे, सुप्रिया सुले ने की तुरंत वापसी की अपील

41 people from Maharashtra stranded in Saudi Arabia, Supriya Sule appeals for their immediate return

6 अप्रैल । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सऊदी अरब में फंसे हुए 41 भारतीय नागरिकों को भारत लौटाने की अपील की है।

सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि ये सभी लोग महाराष्ट्र के भोकरदन जिले से हैं और वर्तमान में सऊदी अरब की राजधानी रियाद में फंसे हुए हैं। उनका कहना है कि रियाद से मुंबई लौटने वाली उनकी अकासा एयर की उड़ान अचानक रद्द कर दी गई थी, जिससे वे यात्रा नहीं कर पा रहे हैं।

सुले ने प्रभावित यात्रियों की सूची भी साझा की है, जिसमें आफरीन बेगम शेख निसार शेख, शेख तालेब शेख रउफ, सिकंदर खान उस्मान खान, हसीना बेगम सिकंदर खान, शेख अनवर शेख गफ्फार, अमजद सिकंदर खान, आसमा अनवर शेख, सुरेय्या बी सिकंदर खान पठान, सीमा बेगम सिकंदर खान पठान, सिकंदर मुन्नवर खान, शेख उजैर शेख अनवर, मैमुनाबी हाकिम शेख, जमीला बेगम वसीम अहमद कास्मी, रफ़ीक सईद क़ादरी, सुमैय्या रफ़ीक क़ादरी, कादिर गाज़ी बेग, वाहेदाबी कादिर बेग, रफीक माजिद शेख, शकीलाबाई रफीक शेख शामिल है।

वहीं गौरीबी मुक्तार शेख, शेख बशीर शेख नासिर, शेख अनीसा शेख बशीर, एमआर जफर शेख बशीर, सुल्ताना शेख जफर, शेख अंसार शेख निसार, यूनुस शेख यूसुफ, शेख अब्दुल रऊफ मोहम्मद यूसुफ, कुर्शीदबी युसुफ शेख, शकीलाबी यूनुस शेख, रजियाबी शेख अब्दुल रऊफ, नईमा सईद अहमद क़ादरी, मुनीरा बेगम गुलामनबी शेख, शेख सुल्तान शेख उस्मान, सोहेल क्वासमी, आफरीन सोहेल क्वासमी, एमएसटीआर जकवान सोहेल क्वास्मी, एमएसटीआर मुआज सोहेल क्वास्मी और मिस आयशा सोहेल क्वास्मी शामिल हैं।

उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि इस समय यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाजनक वापसी सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। इसके लिए सुप्रिया सुले ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, सऊदी अरब में भारत के दूतावास और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि प्रभावित नागरिकों को जल्द से जल्द भारत लाने की प्रक्रिया शुरू की जाए और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान की जाए।

सुप्रिया सुले ने यह भी स्पष्ट किया कि यह मामला सिर्फ एक यात्रा रद्द होने का नहीं है बल्कि कई लोगों की सुरक्षित वापसी का मामला है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अपील की कि सभी कानूनी और प्रशासनिक बाधाओं को पार कर, तुरंत इन नागरिकों को भारत लौटाने की व्यवस्था की जाए।

स्थानीय लोगों और परिजनों ने भी चिंता जताई है और अधिकारियों से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द राहत मुहैया कराई जाए।

Exit mobile version