N1Live General News मध्य प्रदेश के उड़द उत्पादक किसानों को 600 रुपए प्रति क्विंटल का बोनस: सीएम मोहन यादव
General News

मध्य प्रदेश के उड़द उत्पादक किसानों को 600 रुपए प्रति क्विंटल का बोनस: सीएम मोहन यादव

600 rupees per quintal bonus to urad producing farmers of Madhya Pradesh: CM Mohan Yadav

24 फरवरी । मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने राज्य के उड़द उत्पादक किसानों के लिए बड़ी सौगात दी है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य के उड़द उत्पादक किसानों को निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 600 रुपए प्रति क्विंटल बोनस के रूप में दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य के किसानों के लिए किसान कल्याण वर्ष मनाया जा रहा है। राज्य के किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। खासकर गर्मी की फसल में उड़द को प्रोत्साहन देने के लिए एमएसपी के अलावा मध्य प्रदेश सरकार अपने किसानों को 600 रुपए क्विंटल का बोनस देने जा रही है।

यह बड़ी घोषणा और योजना है, इसके माध्यम से राज्य के किसानों को लाभ होगा और खेती का रकबा भी बढ़ेगा। इससे राज्य में लगभग तीन लाख हेक्टेयर का रकबा बढ़ाने की संभावना है।

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि राज्य में लगभग पांच लाख हेक्टेयर में उड़द का उत्पादन हो रहा है। उड़द का समर्थन मूल्य 7800 रुपए प्रति क्विंटल है। ऐसे में 600 जोड़ा जाएगा। राज्य सरकार किसानों के लिए भावांतर योजना लागू कर चुकी है और सोयाबीन किसानों को इसका लाभ भी हुआ है।

उन्होंने आगे कहा कि भावांतर योजना से अब तक सोयाबीन किसानों को 1500 करोड़ रुपए की राशि दी गई है। इस तरह राज्य सरकार ने फैसला लिया कि सरसों की फसल में ही भावांतर योजना लागू की जाएगी। राज्य में 28 प्रतिशत का रकबा सरसों का है। इसमें लगभग 15.71 लाख मैट्रिक टन उत्पादन सरसों का होगा। मंडी बोर्ड के माध्यम से सरसों को भावांतर योजना से खरीदेंगे।

Exit mobile version