February 23, 2026
Haryana

रोहतक में रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक परिवार के सात लोग घायल

रोहतक :  यहां बुधवार सुबह रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के सात सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना एकता कॉलोनी की है। घायलों में दंपति और उनके पांच बच्चे हैं। विस्फोट में घर भी क्षतिग्रस्त हो गया।

मौके पर दमकल की गाड़ियां भेजी गईं।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के जवान मौके पर हैं।

Leave feedback about this

  • Service