उपायुक्त गंधर्व राठौर ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के पहले चरण में मंगलवार को हमीरपुर जिले की 83 ग्राम पंचायतों में लगभग 72.17 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। उन्होंने आगे बताया कि नादौन विकास खंड की 21 पंचायतों में 73.22 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, बिझरी खंड की 17 पंचायतों में 72.08 प्रतिशत, बमसन खंड की नौ पंचायतों में 72.28 प्रतिशत, भोरंज विकास खंड की 15 पंचायतों में 70.87 प्रतिशत, हमीरपुर विकास खंड की 13 पंचायतों में 72.22 प्रतिशत और सुजानपुर विकास खंड की आठ पंचायतों में 72.36 प्रतिशत मतदान हुआ। उपायुक्त ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और परिणाम मंगलवार को ही घोषित कर दिए जाएंगे।
-हमीरपुर जिले की 83 पंचायतों में 72.17 प्रतिशत मतदान हुआ
72.17 percent voting took place in 83 panchayats of Hamirpur district.

