न्यू सरहिंद रेलवे स्टेशन के निकट मालगाड़ी दुर्घटना के एक दिन बाद लुधियाना-अंबाला रेलखंड पर रेल सेवाएं बहाल कर दी गईं।
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को हुए हादसे के बाद विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त डिब्बों को ट्रैक से हटा दिया और युद्ध स्तर पर मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि देरी से चल रही कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और अब ये ट्रेनें मंगलवार को चलेंगी। दोनों ड्राइवरों की हालत खतरे से बाहर है और वे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती हैं।
रेलवे सुरक्षा आयोग ने दुर्घटना की जांच बैठा दी है।
फिरोजपुर और अंबाला डिवीजनों में 31 ट्रेनों का मार्ग बदलना पड़ा या उन्हें रद्द करना पड़ा।
Leave feedback about this