February 1, 2025
National

भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया

Senior BJP leader Prabhat Jha passes away, CM Mohan Yadav expressed grief

भोपाल, 26 जुलाई । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा का शुक्रवार सुबह नई दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया है। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

प्रभात झा के निधन पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा सहित तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा कि अचानक भोपाल में तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हालत बिगड़ने पर उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया गया था। 67 वर्षीय झा ने शुक्रवार सुबह नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

भाजपा नेता प्रभात झा के निधन पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शोक व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा, ”भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें। मध्य प्रदेश के विकास में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका सदैव हमे प्रेरित करेगी। आपका निधन राजनैतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ओम शांति!”

Leave feedback about this

  • Service