February 8, 2025
National

टुकड़े-टुकड़े गैंग और छोटी मानसिकता के लोगों की लगातार हार : मोहन यादव

Continuous defeat of tukde tukde gang and small minded people: Mohan Yadav

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली बढ़त के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि टुकड़े-टुकड़े गैंग, आम लोगों को गुमराह करने वाले और छोटी मानसिकता के लोगों की लगातार हार हो रही है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच रुझानों में भाजपा स्पष्ट बहुमत को पार कर गई है। भाजपा को मिली बढ़त पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनता के साथ जुड़ाव है, भाजपा कार्यकर्ता की मेहनत और देश का बदलता हुआ मिजाज, सब एक दिशा में जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर टुकड़े-टुकड़े गैंग है, जिनकी छोटी मानसिकता है, लोगों को वर्षों से गुमराह करते आ रहे हैं, ऐसे लोगों की लगातार हार होती आ रही है।

उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद हम सब देखते हैं कि वर्ष 2023-24 के चुनाव में कांग्रेस ने गंदे-गंदे हथकंडे अपनाकर आखिरी लड़ाई लड़ी, सबको झूठ बोलकर जोड़ा था, वह तिनके की तरह उड़ गए हैं। लगातार हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली के चुनाव भी केंद्र के चुनाव की तरफ ही जा रहे हैं।

देश-प्रदेश को गुमराह करने वालों के लिए सबक है। आप हो, बाप हो या कांग्रेस पार्टी वाले हों, इन सबको सोचने की जरूरत है कि देश की जनता उनकी हकीकत को जान चुकी है और फैले हुए कीचड़ में कमल खिल रहा है, यह प्रसन्नता की बात है।

इसके साथ ही मोहन यादव सोशल मीडिया मंच एक्स पर भी दिल्ली से आम आदमी पार्टी की सरकार जाने को लेकर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “आप-दा से मुक्त हुआ दिल्ली…”

Leave feedback about this

  • Service