February 27, 2026
Himachal

गिल्लड़ नाला स्थान पर दो वाहन हुए दुर्घटनाग्रस्त, दो लोग मृत घोषित

शिमला, गिल्लड़ नाला नेरुवा देईया रोड़ नामक स्थान पर दो वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की सुचना प्राप्त हुई है। इनमें पहला वाहन HP 08 A 27 17 तथा दुसरा वाहन U A 07 25 67 है पहले वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के करीब 10 मिनट पश्चात ही दुसरा वाहन उसी स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया ! जिनमें की कुल 3 लोग सवार थे । दुर्घटना की सुचना मिलते ही थाना नेस्वा पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा दोनों वाहनों मे सवार लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से किया। रेस्क्यू  और घायलों को नेरुवा अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर मेडिकल आफिसर ने दो व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया।

जिनमें पहला व्यक्ति विक्रम स्पुत्र श्री राम लाल गांव ढाढू ( नेरुवा ) तथा दुसरा व्यक्ति मनोज जिंटा स्पुत्र केवलराम गांव ढाढू (नेरुवा ) तथा घायल व्यक्ति विनोद जिंटा स्पुत्र काना सिंह गांव ढाढू ( नेरुवा ) बताये जा रहे हैं घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद I G M C शिमला रेफर कर दिया गया है।

Leave feedback about this

  • Service