March 23, 2026
Punjab

अब इस शहर में नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई,

पंजाब पुलिस को फिरोजपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। फिरोजपुर पुलिस को नशे के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। फिरोजपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 1 किलो 747 ग्राम हेरोइन जब्त कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

जानकारी के अनुसार पहले मामले में थाना ममदोट पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर 1 किलो 647 ग्राम हेरोइन बरामद की है, एक अभी फरार है, दोनों युवक हैं तथा दूसरे मामले में थाना कैंट पुलिस ने एक युवक से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है तथा आगे की जांच की जा रही है।

एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह ने कहा कि युवा वर्ग नशे की दलदल में फंसता जा रहा है, जिसे रोकने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। छोटे बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया जा रहा है और बड़ी संख्या में युवा इस अभियान से जुड़ रहे हैं।

Leave feedback about this

  • Service