June 1, 2025
Punjab

पंजाब बजट सत्र: हरपाल चीमा ने पंजाब विधानसभा में पेश किया बजट

पंजाब बजट सत्र: पंजाब के वित्त मंत्री द्वारा आज विधानसभा में चौथा बजट पेश किया जा रहा है। हरपाल चीमा ने 2 लाख 36 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। इस बीच, बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि मैं चौथा बजट पेश करने जा रहा हूं। यह मेरे लिए गर्व की बात है। मैं पिछले तीन वर्षों में हुए परिवर्तनों की तस्वीर प्रस्तुत कर रहा हूँ।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सबसे पहले मैं मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद करता हूं। जिनके नेतृत्व में पंजाब प्रगति के पथ पर अग्रसर है। एक समय था जब पंजाब भारत का सबसे समृद्ध राज्य था।

लुधियाना को पंजाब का मैनचेस्टर कहा जाता था। खेल के क्षेत्र में जालंधर अग्रणी था। 1980 में प्रति व्यक्ति आय के मामले में पंजाब पहले स्थान पर था। लेकिन राजनीतिक दलों द्वारा की जा रही लूट के कारण आज यह 15वें स्थान पर है।

Leave feedback about this

  • Service