December 18, 2025
National

प्रधानमंत्री मंत्री केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु को दी जन्मदिन की बधाई

Prime Minister, Union Civil Aviation Minister Ram Mohan Naidu wished Kinjarapu on his birthday.

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु का गुरुवार को जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु गारू को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वह एक युवा नेता हैं जो नागरिक उड्डयन क्षेत्र में सुधार के लिए बड़े पैमाने पर काम कर रहे हैं। उनके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।”

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “केंद्रीय कैबिनेट मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको हमेशा स्वास्थ्य और दीर्घायु रखे।” लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।”

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने लिखा, “केंद्रीय मंत्रिमंडल में ऊर्जावान एवं कर्मठ साथी, नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू, आपको जन्मदिन की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं! मैं भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।” केंद्रीय मंत्री डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आप जो सक्रिय नेतृत्व दे रहे हैं, वह तारीफ के काबिल है। आपके शब्दों में जो स्पष्टता है और आप अपने काम में जो अनुशासन दिखाते हैं, वह सभी के लिए एक मिसाल है।”

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, “केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। यह अवसर खुशियां लाए और आने वाला साल स्वास्थ्य और समृद्धि से भरा हो।” सांसद रघुनंदन राव माधवनेनी ने लिखा, “केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु गारू को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको हमारे देश की सेवा में लंबा, स्वस्थ और खुशहाल जीवन प्रदान करें।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु गारू, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम आपको स्वस्थ, लंबी और समृद्ध जीवन का आशीर्वाद दें। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु गारू को जन्म दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा केदार से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।”

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! आपके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।”

Leave feedback about this

  • Service