February 7, 2026
National

केरल: भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में भरा जोश, श्री आदि शंकरा मंदिर में की पूजा

Kerala: BJP President Nitin Nabin energized party workers ahead of the elections, offered prayers at the Sri Adi Shankara Temple.

7 फरवरी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर केरल के पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने त्रिशूर में पार्टी के ‘वॉल राइटिंग प्रोग्राम’ के दौरान अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ हिस्सा लिया और दीवार पर पार्टी का चुनाव चिन्ह ‘कमल का फूल’ बनाया।

त्रिशूर में आयोजित प्रबुद्ध संगम को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘विकसित भारत’ के लिए जिस गति से आगे बढ़ रहा है, उसकी कल्पना साकार होते दिख रही है।

उन्होंने कहा कि जहां आज विश्व आर्थिक परेशानियों से गुजर रहा है, विश्व के कई देश चुनौतियों से जूझ रहे हैं, लेकिन इन विषम परिस्थितियों के बावजूद भी भारत 7 प्रतिशत ग्रोथ रेट के साथ लगातार आगे बढ़ रहा है। ये बताता है कि पीएम मोदी जी का विजन और जनता का विश्वास किस प्रकार से हमारे साथ जुड़ा है।

नितिन नवीन ने कहा, “विश्व के सभी देश हमारे साथ व्यापार करने के लिए आगे आ रहे हैं। पिछले दिनों, जो लंबे समय से असमंजस का दौर चल रहा था, मैं प्रधानमंत्री मोदी के इस कूटनीतिक धैर्य को, उनके नेतृत्व को अभिनंदन करता हूं कि उन्होंने अपनी राजनीतिक कूटनीति से अमेरिका के साथ भी ट्रेड डील को पूरा कराया। ये संकेत देता है कि वैश्विक स्तर पर भारत की क्षमता किस प्रकार बढ़ी है।”

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विकास के पैमाने पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की उस सोच को हमेशा आगे रखकर काम किया कि हमें देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाएं भेजनी हैं। नितिन नवीन ने कहा, “चाहे वो किसी भी समाज का हो, किसी भी क्षेत्र का हो, चाहे किसी भी इलाके का हो, हम विकास की योजनाओं से अंतिम व्यक्ति तक को जोड़ेंगे। यही कारण है कि उन्होंने देश के हर प्रांत को विकास के उस पटल से जोड़ा। उन्होंने ये कभी नहीं सोचा कि हमें मत कहां से आता है। ‘सबका साथ-सबका विश्वास’ को प्राथमिकता दी है।”

अपने केरल दौरे के बीच, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कालडी में श्री आदि शंकरा जन्मभूमि का भी दौरा किया और मंदिर में पूजा अर्चना की है। उन्होंने कहा कि महान आदि शंकराचार्य ने हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं को मजबूत करने में अमूल्य योगदान दिया और एक ऐसी विरासत बनाई जो पीढ़ियों को प्रेरित व मजबूत करती रहेगी।

Leave feedback about this

  • Service