February 9, 2026
Entertainment

पहले हफ्ते फ्लॉप रहने वाली फिल्म ‘मासूम’ का अगला पार्ट बनाने जा रहे शेखर कपूर, शेयर किया पुराना किस्सा

Shekhar Kapur is preparing to make a sequel to the film ‘Masoom’ which flopped in the first week, and shared an old story.

9 फरवरी । सदाबहार सुपरहिट फिल्म ‘मासूम’ तो तभी को याद होगी। ‘मासूम’ वो फिल्म थी जो रिलीज के समय शुरुआती दिन में फ्लॉप घोषित हो गई थी।

सिनेमाघर खाली थे और थिएटर मालिकों ने फिल्म लगाने तक के लिए मना कर दिया था, लेकिन फिर भी फिल्म कल्ट क्लासिक रही। अब फिल्म के निर्देशक शेखर कपूर ने फैसला लिया है कि वे फिल्म का दूसरा पार्ट नई जनरेशन के साथ बनाने के लिए तैयार हैं।

सदाबहार सुपरहिट फिल्म मासूम शेखर कपूर की पहली फिल्म थी, जिसे उन्होंने डायरेक्ट किया था, लेकिन अभिनेता ने इस फिल्म के बाद आगे फिल्में डायरेक्ट न करने का फैसला लिया था, लेकिन फिल्म से जुड़ी एक घटना ने उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव ला दिया। निर्देशक ने खुद फिल्म से जुड़ा किस्सा शेयर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “रिलीज के पहले दिन, मैं मुख्य सिनेमाघर गया और पूरे सिनेमा हॉल में सिर्फ़ दो लोग थे और उनमें से एक मैं था। मासूम के पहले दिन के पहले शो को छोड़कर, हॉल पूरी तरह खाली था! बाहर मुझे कुछ गुस्से में दिख रहे लड़कों ने घेर लिया; जब उन्हें पता चला कि मैं निर्देशक हूं, तो उन्होंने कहा कि मैंने उनके पैसे बर्बाद कर दिए और उन्होंने मुझे ‘आर्टिकल’ फिल्म न बनाने की सलाह दी। उनका ‘आर्टिकल’ से मतलब था ‘आर्टिस्टिक फिल्म’।”

उन्होंने आगे लिखा, “रिलीज के बाद शनिवार, रविवार, सोमवार, मंगलवार, और बुधवार को भी सिनेमाघर खाली रहे। नौबत ये आ गई कि फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स ने फिल्म तो लगाने से इनकार कर दिया। मैं मुंबई की सड़कों पर घूमता रहा और सोचता रहा कि अब मैं अपनी जिंदगी में आगे क्या करूंगा, क्योंकि फिल्में बनाना अब मेरे लिए मुमकिन ही नहीं था, लेकिन गुरुवार को कुछ अजीब हुआ। गुरुवार को एक सिनेमा हॉल पूरी तरह भर गया और फिर शुक्रवार को टिकट खरीदने के लिए लोगों की लंबी लाइनें लग गईं। एक हफ्ते में फिल्म ने सारी भरपाई कर ली।”

उस गुरुवार को क्या हुआ ये निर्देशक आज तक पता नहीं लगा पाए, लेकिन अब वे “मासूम-नेक्स्ट जनरेशन” बनाने जा रहे हैं। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और शबाना आज़मी लीड रोल में थे, और फिल्म में एक सौतेले मासूम बच्चे की कहानी को मार्मिक तरीके से दिखाया गया है। अब अगले पार्ट में क्या नया देखने को मिलेगा, ये तो आगे आने वाला समय ही बता पाएगा।

Leave feedback about this

  • Service