February 10, 2026
Entertainment

अहान शेट्टी ने भाई प्रणव की शादी पर लिखा इमोशनल नोट, बोले- ‘बचपन में करीब नहीं थे, पर मुश्किलों में हमेशा साथ निभाया’

Ahan Shetty wrote an emotional note on brother Pranav’s wedding, saying, ‘We weren’t close as children, but we always stood together in difficult times.’

10 फरवरी । शादी का सीजन इन दिनों जोरों पर है। बॉलीवुड से लेकर आम घरों तक खुशियों का माहौल छाया हुआ है। इस बीच, अभिनेता अहान शेट्टी के परिवार में भी शादी हुई है। इस शादी की खास झलकियां अहान ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की।

अहान ने शादी के कुछ खास समारोह के वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो में अहान का परिवार नजर आ रहा है। अहान ने बताया कि भले ही उनके भाई प्रणव और वे बचपन से एक दूसरे के करीब नहीं थे, लेकिन दोनों जिंदगी के उतार-चढ़ाव में साथ थे। अभिनेता ने लिखा, “मेरे सबसे बड़े भाई प्रणव मेहरा, भले ही हम बचपन से ज्यादा करीब नहीं रहे और न ही हम अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर कर पाए, लेकिन आप हमेशा मेरे साथ खड़े रहे। मेरी निजी जिंदगी में जब चीजें मुश्किल थीं या फिर करियर को लेकर अनिश्चितता थी, तब आप ही थे जो घर आकर मुझे बैठाते और मेरे साथ ऐसी बातें करते थे जिनकी जरूरत उस समय मुझे होती थी, और उस दौरान इसके बारे में मुझे खुद भी नहीं पता होता था। मेरे जीवन में वे पल बहुत मायने रखते हैं, भले ही मैं कभी कह नहीं पाया।”

अहाने ने आगे बताया कि प्रणव ने प्यार को शब्दों से नहीं, बल्कि साथ, सलाह और हर वक्त साथ निभाने से दिखाया है। यही वजह रही है कि मुझे उन पर पूरा यकीन रहा है। उन्होंने लिखा, “प्रणव आज जिस खुशहाल जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं, उनके वे पूरी तरह हकदार हैं।”

अहान ने दुल्हन गीतिका की भी खूब तारीफ की। उन्होंने लिखा, “गीतिका बहुत खास हैं। प्रणव की जिंदगी में उन्होंने जो अपनापन, दयालुता और खुशी लाई है, वह सबको साफ दिखता है। पूरी फैमिली को बहुत खुशी है कि गीतिका उनके परिवार का हिस्सा बनीं। वे इतनी आसानी से परिवार में घुल-मिल गईं कि लगता है जैसे हमेशा से यहीं थीं।

पोस्ट के आखिर में अहान ने दोनों के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “आप दोनों इस नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं। मैं बस यही दुआ करता हूं कि आपकी जिंदगी में ऐसा प्यार आए जो आपको समझे, संभाले और हर मुश्किल में साथ खड़ा रहे। आप दोनों ने जो प्यार पाया है, उसके आप सच में हकदार हैं।”

Leave feedback about this

  • Service