February 10, 2026
Entertainment

शूटिंग से चंद दिनों पहले फाइनल हुई थीं तरनजीत कौर, अभिनेत्री ने शेयर किया अनुभव

Taranjit Kaur was finalized a few days before the shooting, the actress shared her experience

10 फरवरी । अभिनेत्री तरनजीत कौर जल्द ही अपनी आगामी वेब सीरीज ‘शबद: रीत और रिवाज’ में नजर आएंगी। पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित इस सीरीज का निर्देशन अमित गुप्ता ने किया है। सीरीज में अभिनेत्री तरनजीत कौर अहम भूमिका में नजर आएंगी।

अभिनेत्री ने हाल ही में सीरीज में अपने रोल को लेकर कुछ बातें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि जब वे चंड़ीगढ़ अपने माता-पिता से मिलने गई थीं। उसी दौरान टीम की तरफ से ऑडिशन के लिए कॉल उन्हें आया था। उन्होंने कहा, “मुझे यह रोल तब मिला जब मैं चंडीगढ़ में अपने माता-पिता से मिलने गई थी। मुझे मनजोत के रोल के लिए ऑडिशन का कॉल आया और मैंने अपना पहला ऑडिशन वीडियो भेज दिया था, जिसके बाद कुछ ही दिनों में मुझे बताया गया कि मेरा नाम शॉर्टलिस्ट हो गया है।”

तरन ने ऑडिशन की आगे की प्रक्रिया विस्तार से बताते हुए कहा, “मुझसे देर रात, लगभग 11 बजे, एक और ऑडिशन वीडियो भेजने के लिए कहा गया और आखिरकार मैंने इसे रात 1 बजे के करीब शूट करके भेज दिया।

अभिनेत्री ने बताया कि देर रात उनके माता-पिता सो रहे थे, जिस वजह से वे वीडियो बनाने में झिझक रही थीं। उन्होंने कहा, “वीडियो बनाते हुए शुरू में तो मुझे थोड़ा अजीब लग रहा था क्योंकि रात को मेरे माता-पिता सो गए थे और मैं उन्हें परेशान नहीं करना चाहती थी, लेकिन टीम वीडियो बनाने के लिए जोर दे रही थी क्योंकि शूट से पहले समय बहुत कम था। लगभग 2 से 2:30 बजे, मुझे डायरेक्टर और प्रोड्यूसर का कॉल आया जिन्होंने मुझे बताया कि मेरा नाम फाइनल हो गया है और पूछा कि क्या मैं सब कुछ फाइनल करने के लिए सुबह की फ्लाइट ले सकती हूं।”

तरन ने बताया कि उन्होंने टीम से दूसरे दिन मुंबई जाने के लिए मना कर दिया था। उन्होंने कहा, “मुझे टीम को मना करना पड़ा क्योंकि मुझे लगा कि मेरे माता-पिता के लिए यह सही नहीं होगा कि वे उठें और देखें कि मैं अचानक गायब हो गई हूं। इसलिए मैंने उनसे अनुरोध किया कि जब तक मैं मुंबई वापस न आ जाऊं, तब तक वे मेरा इंतजार करें ताकि आने वाले दिनों में फॉर्मेलिटीज पूरी कर सकूं।”

अभिनेत्री ने आखिरी में सीरीज का हिस्सा बनकर खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया, “यह मेरा असामान्य और मजेदार सफर था। सेट पर जाने से कुछ ही दिन पहले मेरा रोल फाइनल होना था। मैं खासतौर पर निर्देशक अमित जी का शुक्रगुजार करती हूं, जिन्होंने मुझे हिम्मत करते आगे बढ़ने के लिए काफी प्रोत्साहित किया।”

Leave feedback about this

  • Service