February 13, 2026
Entertainment

‘सुधर जाओ, नहीं तो अच्छे से इलाज करेंगे,’ सामने आया रणवीर सिंह धमकी मामले में हैरी बॉक्सर का ऑडियो

‘Mend up, or we’ll treat you well,’ Harry Boxer’s audio related to Ranveer Singh’s threat surfaced.

13 फरवरी । फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद रणवीर सिंह को धमकी देने वाले मामले में नए खुलासे हो रहे हैं।

पहले मुंबई क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया कि बिश्नोई गैंग के खास गुर्गे हैरी बॉक्सर ने धमकी भरा वॉयस ऑडियो भेजा था, लेकिन अब हैरी बॉक्सर का एक कथित ऑडियो सामने आया है जिसमें आरोपी अभिनेता को सुधर जाने और जान से मारने की धमकी तक दे रहा है।

हैरी बॉक्सर का एक कथित ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह को धमकाता नज़र आ रहा है। मुंबई क्राइम ब्रांच के सीनियर अधिकारी ने दावा किया कि इस ऑडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। मुंबई क्राइम ब्रांच ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मैसेज भेजने वाले की सही लोकेशन क्या है। क्राइम ब्रांच धमकी भेजने में इस्तेमाल हुए वीपीएन नेटवर्क का भी पता लगा रही है, जिसकी लोकेशन विदेश की दिख रही है। फिलहाल क्राइम ब्रांच मामले की गहनता से जांच कर रही है।

वायरल हो रहे ऑडियो मैसेज में हैरी बॉक्सर अपना परिचय देते हुए कहता है, ‘राम-राम, मैं हरि बॉक्सर बिश्नोई गैंग से। आज का ये वॉयस नोट बॉलीवुड वालों के लिए है, खासकर रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी के लिए। समय रहते अगर तुम सुधरे नहीं तो तुम्हारा वो इलाज करेंगे, वो हाल करेंगे कि तुम्हारी सात पीढ़ी याद रखेंगी। रणवीर सिंह को बहुत शौक है रिपोर्ट करने का, थाने में एप्लीकेशन देने का, लेकिन तुम्हें नहीं पता कि तुम्हारे नीचे काम करने वाले मैनेजर और बाकी लोगों की सारी डिटेल है हमारे पास। वो कहां रहते हैं, परिवार कहां है और कब ऑफिस जाते हैं। हम जब उनपर वार करेंगे, तब तुम लोगों को समझ आ जाएगा।’

ऑडियो में हैरी बॉक्सर आगे कहता है, ‘पुर्तगाल में जो फायरिंग हुई है, मरिन्हा ग्रांडे में, वो भी हम ही लोगों ने कराई है। वहां का व्यापारी हमारे हिंदुस्तानी भाइयों से काम करवाता है और फिर पैसे भी दिए गए। अब इन सबका अंजाम बहुत बुरा होगा। ये तो सिर्फ ट्रेलर है, अगर किसी ने हमारा नुकसान करवाने की कोशिश की तो अबकी बार सारे दुश्मनों के सिर पर गोली चलेगी।’

Leave feedback about this

  • Service