February 14, 2026
Entertainment

ब्रह्मांड की पहली प्रेम कहानी! सारेगामा ला रहा एनिमेटेड फिल्म ‘शिव सती’

The universe’s first love story! Saregama brings the animated film ‘Shiv Sati’

14 फरवरी । संगीत और मनोरंजन की प्रमुख कंपनी सारेगामा ने एक बड़ी और रोमांचक घोषणा की है। कंपनी एनिमेटेड फीचर फिल्म ‘शिव सती’ लेकर आ रही है, जो इसी साल देश भर के थिएटर्स में रिलीज होगी। यह फिल्म भगवान शिव और माता सती की दिव्य प्रेम कथा पर आधारित है, जिसे ब्रह्मांड की पहली प्रेम कहानी के रूप में पेश किया जा रहा है।

शिव-सती की कथा प्रेम, त्याग, समर्पण और दिव्य मिलन की प्रतीक है। एनिमेटेड फॉर्मेट में यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को आकर्षित कर सकती है।

सारेगामा इंडिया लिमिटेड ने अमेजिंग इंडियन स्टोरीज के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट को तैयार किया है। फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है, जिसमें आधुनिक एनिमेशन तकनीक का इस्तेमाल होगा। इसे बड़े पर्दे के लिए स्पेशल लार्ज फॉर्मेट में तैयार किया जा रहा है, ताकि दर्शकों को भव्यता, भावनाएं और दृश्यों का कमाल महसूस हो।

फिल्म के निर्देशक मशहूर राइटर-फिल्ममेकर विवेक आंचलिया हैं, जिन्होंने पहले ‘नैशा’, ‘तिकदम’ और ‘राजमा चावल’ जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाई है। विवेक आंचलिया इस प्रोजेक्ट को कटिंग-एज एनिमेशन के साथ टाइमलेस कहानी को जोड़कर एक शानदार अनुभव के लिए तैयार कर रहे हैं। फिल्म अभी प्रोडक्शन के दौर में है।

सारेगामा ने इंस्टाग्राम पर इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह एनिमेटेड फिल्म भारतीय पौराणिक कथाओं को नए अंदाज में पेश करेगी, जिसमें स्केल, इमोशन और स्पेक्टेकल भरपूर होगा। यह घोषणा वैलेंटाइन डे पर आई है, जो प्रेम की थीम वाली कहानी के लिए फिट बैठती है। सारेगामा पहले भी कई सफल प्रोजेक्ट्स में शामिल रही है और अब एनिमेशन के क्षेत्र में कदम रखकर भारतीय माइथोलॉजी को ग्लोबल स्तर पर ले जाने की कोशिश कर रही है।

भगवान शिव पर आधारित कई एनिमेटेड फिल्में बन चुकी हैं, दो यूट्यूब के साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध हैं। ये पौराणिक कथाओं को मजेदार तरीके से पेश करती हैं। इन एनिमेटेड फिल्मों में द डांसिंग गॉड शिवा, जिसमें भगवान शिव के तांडव नृत्य और उनकी शक्ति दिखाई गई है। वहीं, शिव पार्वती में शिव और पार्वती की प्रेम कथा और विवाह की खूबसूरत कहानी है। एक अन्य मूवी शिवा : द सेक्रेट वर्ल्ड ऑफ वेदास सिटी शामिल है, जिसमें शिव की महिमा के साथ उनके रहस्यों को नए अंदाज में दिखाया गया है।

Leave feedback about this

  • Service