March 9, 2026
National

बंगाल की जनता राष्ट्रपति मुर्मु के अपमान का बदला सीएम ममता बनर्जी से लेगी: दानिश आजाद अंसारी

The people of Bengal will take revenge from CM Mamata Banerjee for insulting President Murmu: Danish Azad Ansari

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पर दिए बयान पर पलटवार किया। अंसारी ने कहा कि बंगाल की जनता अपने राष्ट्रपति के अपमान का बदला लेगी।

लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में जिस तरह से राज्य सरकार लगातार इस तरह का तानाशाही रवैया अपना रही है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। राष्ट्रपति के साथ जो व्यवहार टीएमसी सरकार ने किया, वह किसी भी तरह से ठीक नहीं है। सीएम का यह व्यवहार दर्शाता है कि उन्हें लोकतांत्रिक ढांचे की मजबूती से कोई लेना-देना है और न ही संविधान पर आस्था है। उनकी ओर से जिस तरह से राष्ट्रपति मुर्मु का अपमान किया गया, उससे पूरा देश दुखी है। सीएम ममता सरकार को माफी मांगनी चाहिए।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से आए बयान पर दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि सपा को पहले खुद की चिंता करनी चाहिए। जिस प्रदेश में वे राजनीति करते हैं, वहां वे खुद वेंटिलेटर पर हैं। नीतीश कुमार सर्वमान्य नेता हैं, बड़े नेताओं में से एक हैं, और उन्होंने अपने कार्यकाल में लगातार लोगों के विकास के लिए काम किया है।

टी-20 विश्व कप का फाइनल भारत ने जीत लिया है। भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 256 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह न्यूजीलैंड को 96 रन से मात देकर भारत टी-20 वर्ल्ड कप को लगातार दूसरी बार जीतने वाली टीम भी बना।

इस जीत को लेकर दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि यह पूरे देश और भारतीयों के लिए गौरव का पल है। जिस तरीके से हमारी टीम ने इतना शानदार प्रदर्शन किया, इससे हमारे देश का मान बढ़ा और खेल प्रेमियों का उत्साह बढ़ा। भारत के लोगों की दुआएं हमारी टीम के साथ थीं। इस जीत से भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह देखने को मिला। हम देश की तरफ से अपने खिलाड़ियों को बधाई देते हैं। हर क्षेत्र में हमारा भारत आगे रहेगा।

Leave feedback about this

  • Service