March 10, 2026
Entertainment

तरुण हत्याकांड पर आम्रपाली दुबे ने दिया अपना रिएक्शन, कही ये बात

Amrapali Dubey reacts to Tarun’s murder case, says this

10 मार्च । भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय और प्रमुख अभिनेत्रियों में से एक आम्रपाली दुबे ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुए तरुण हत्याकांड में एक स्टोरी शेयर कर अपना रिएक्शन दिया है।

अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तरुण की फोटो के साथ उसके साथ हुई घटना को शेयर किया है, जिस पर लिखा है, “दिल्ली के उत्तम नगर में दो परिवारों के बीच हुए झगड़े में 25 वर्षीय तरुण कुमार की मौत हो गई। बताया जाता है कि होली के दौरान 11 वर्षीय लड़की द्वारा फेंका गया पानी का गुब्बारा एक मुस्लिम महिला को लग गया, जिसके बाद झड़प शुरू हुई। इस घटना में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है।”

आम्रपाली ने इस पोस्ट को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, “यही तो ‘असहिष्णुता’ का असली रूप है। ओम शांति।” अभिनेत्री के इस स्टोरी को देखने के बाद लोग अलग-अलग राय और अपनी प्रतिक्रिया दिखा रहे हैं।

बता दें कि आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा का एक जाना-माना नाम और चेहरा हैं, जो इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनका जन्म 11 जनवरी 1987 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ था।

अभिनेत्री ने भोजपुरी जगत में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2014 में आई फिल्म ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी’ से की। एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती, स्क्रीन प्रजेंस और शानदार डांस मूव्स के कारण ‘भोजपुरी क्वीन’ के रूप में जानी जाती है।

आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी की कई फिल्मों में इंडस्ट्री के सुपरस्टार के साथ काम किया है, जिनमें पवन सिंह, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, खेसारी लाल यादव, रितेश पांडे और अरविंद अकेला कल्लू जैसे कलाकारों के नाम शामिल हैं।

स्क्रीन पर अभिनेत्री की जोड़ी दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के साथ काफी पसंद किया जाता है। फैंस को इनकी केमिस्ट्री काफी पसंद आती है। यही वजह है कि आम्रपाली ने दिनेश लाल यादव के साथ 25 से ज्यादा फिल्मों और कई म्यूजिक वीडियो में काम किया है।

Leave feedback about this

  • Service