March 13, 2026
National

गैस की कालबाजारी बढ़ी तो इसके लिए राहुल गांधी होंगे जिम्मेदार: जगदंबिका पाल

If black marketing of gas increases, Rahul Gandhi will be responsible for it: Jagdambika Pal

13 मार्च । भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के गैस संकट पर उठाए गए सवाल पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि गैस की कमी नहीं है, लेकिन जिस तरह का माहौल बनाया जा रहा है, उससे एक चीज तो साफ है कि अगर कालाबाजारी बढ़ती है तो इसके लिए राहुल गांधी जिम्मेदार होंगे।

लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ कांग्रेस पार्टी के नेता नहीं हैं, बल्कि पूरे विपक्ष के नेता हैं। देखिए आज वे लखनऊ गए हैं और दो दिन पहले हरियाणा गए थे। उन्हें सदन जो 140 करोड़ भारत के लोगों की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करने के लिए संसद में रहना चाहिए, लेकिन वे यहां पर रह नहीं रहे हैं।

जगदंबिका पाल ने कहा कि गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष ने गैस और तेल के संकट पर सवाल उठाया। पेट्रोलियम मंत्री से सदन में यह विस्तृत जवाब दिया। उन्होंने दिया कि भारत में कोई गैस या तेल की कमी नहीं है। सदन के माध्यम से देश को आश्वस्त किया। यहां तक कि ईरान ने होर्मुज से हमारे जहाजों को गुजरने की अनुमति दी। कच्चा तेल का शिप हमारे यहां पहुंच चुका है। इसके बावजूद आप देख रहे हैं कि राहुल गांधी लखनऊ में हैं, उन्हें सदन में होना चाहिए था।

संसद परिसर में विपक्ष के हंगामे पर भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि राहुल गांधी के लोग सदन को चलने नहीं दे रहे हैं। संसद परिसर में विपक्षी सांसद धरना दे रहे हैं। यह देश की जनता में केवल पैनिक पैदा कर रहे हैं, जिससे लोगों में अफरातफरी का माहौल पैदा हो। विपक्षी सांसदों के इस बर्ताव को लेकर मैं उनकी निंदा करता हूं।

उन्होंने कहा कि लोग पैनिक होकर अगर कालाबाजारी करने लगते हैं तो इसके लिए आम जनता नहीं, बल्कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जिम्मेदार होंगे।

गुरुवार को राहुल गांधी ने पश्चिम एशिया संकट के बीच एलपीजी की कमी का मुद्दा उठाया था और कहा कि यह दर्द की शुरुआत है, जो आने वाले दिनों में और बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के दूरगामी परिणाम होंगे और इसका असर अब दिखाई देने लगा है।

Leave feedback about this

  • Service