March 20, 2026
Entertainment

सिद्धार्थ मल्होत्रा को भा गई ‘धुरंधर 2,’ बोले, पावर-पैक्ड परफॉर्मेंस सिर्फ एंटरटेन नहीं करती, आपके साथ रह जाती है

Sidharth Malhotra loved ‘Dhurandhar 2,’ saying the power-packed performances don’t just entertain, they stay with you.

20 मार्च । आदित्य धर की मोस्टअवेटेड फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज के साथ ही फिल्म आमजन के साथ ही फिल्म जगत के सितारों से भी जबरदस्त प्रतिक्रिया बटोर रही है। आम जनता के अलावा फिल्म जगत के कई बड़े सितारे इसकी सराहना कर रहे हैं। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म की जमकर तारीफ की।

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म की तारीफ करते हुए इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर पोस्ट किया। सिद्धार्थ ने लिखा, “धुरंधर: द रिवेंज में देशभक्ति के साथ गहरे तौर पर जियोपॉलिटिकल झलक है, साथ ही स्टाइलिश एक्शन और बैकग्राउंड स्कोर जो आपको बांधे रखता है। रणवीर सिंह हमेशा की तरह जबरदस्त हैं। साथ ही अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, राकेश बेदी सभी की पावर-पैक्ड परफॉर्मेंस हैं।”

सिद्धार्थ ने बताया कि यह फिल्म बेहद खास है। उन्होंने लिखा, “यह फिल्म सिर्फ एंटरटेन नहीं करती, यह आपके साथ रह जाती है। हर डिपार्टमेंट को इस लेवल पर काम करते देखना शानदार है।”

उन्होंने आगे कहा, “राइटिंग सच में आपको बांधे रखती है, डायरेक्शन शार्प और कंट्रोल्ड है, और हर परफॉर्मेंस में असली यकीन दिखता है। ऐसा तब होता है जब पूरी टीम क्लैरिटी और मजबूत इरादे के साथ एक साथ काम करती है। आदित्य धर, आपकी कहानी और विजन सच में अलग है, फिल्म शुरू से आखिर तक दमदार और मकसद से भरा हुआ है।”

सिद्धार्थ से पहले अभिनेत्री प्रीति जिंटा भी फिल्म की खूब तारीफ करती नजर आईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मैंने धुरंधर 2 देखी और बस इतना ही कहना चाहती हूं कि बदला हो तो धुरंधर जैसा हो वरना न हो। निर्देशन, अभिनय, संगीत, संपादन, कहानी, कास्टिंग और हर विभाग जबरदस्त है। फिल्म देखने के बाद मम्मी ने सबसे पहले यही कहा कि वो इसे अपने दोस्तों के साथ थिएटर में दोबारा देखना चाहती हैं और मुझे भी बिल्कुल ऐसा ही लगता है।” इसके साथ ही प्रीति ने फिल्म को ओवरऑल शानदार बताया।

फिल्म में देशभक्ति, जियोपॉलिटिकल ट्विस्ट, हाई-वोल्टेज एक्शन और इमोशनल ड्रामा का मिश्रण है। एक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, साथ ही अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी एक बार फिर से कमाल दिखाते नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी लिखने के साथ ही आदित्य धर ने इसे निर्देशित भी किया है।

Leave feedback about this

  • Service