हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के कुलपति महावीर सिंह और सोलन के नौनी स्थित डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति राजेश्वर सिंह चंदेल ने बुधवार को लोक भवन में राज्यपाल कविंदर गुप्ता से मुलाकात की।
उन्होंने राज्यपाल को अपने विश्वविद्यालयों में चल रही विभिन्न शैक्षणिक, अनुसंधान और विकासात्मक गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने उच्च शिक्षा को सुदृढ़ करने और छात्रों में नवाचार एवं कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चल रही पहलों के बारे में भी जानकारी दी।
राज्यपाल ने उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के विषय पर उनसे विस्तृत चर्चा की और उभरते वैश्विक मानकों के अनुरूप शैक्षणिक कार्यक्रमों को तैयार करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने मूल्य आधारित शिक्षा, कौशल संवर्धन और अनुसंधान-उन्मुख शिक्षा सहित युवाओं के सर्वांगीण विकास के महत्व को रेखांकित किया।


Leave feedback about this