March 21, 2026
Entertainment

कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में भिड़े बॉलीवुड के दो बड़े खान, 5 साल बाद ईद पर हुई थी कड़वाहट खत्म

Two of Bollywood’s biggest Khans clashed at Katrina Kaif’s birthday party, after five years of bitterness on Eid.

21 मार्च । कहते हैं कि मायानगरी मुंबई में सक्सेस से लेकर फ्लॉप फिल्मों का स्वाद चखने से लेकर दोस्ती और दुश्मनी तक कुछ भी परमानेंट नहीं होता है। पुराने दिनों को याद करें तो बॉलीवुड में एक जंग शुरू हुई थी कि फिल्म इंडस्ट्री दो खेमों में बंट गई थी। एक तरफ थे ‘पठान’ और दूसरी तरफ थे ‘टाइगर’। साल 2008 की वो काली रात, जहां एक मामूली बहस ने दो सुपरस्टार्स के बीच 5 साल की लंबी खामोशी की दीवार खड़ी कर दी, हालांकि वक्त ने एक बार फिर पलटी मारी और दोनों एक्टर के बीच यह कड़वाहट वर्षों बाद ईद पर हुआ।

साल 2008 में अभिनेत्री कैटरीना कैफ की जन्मदिन की पार्टी में कुछ ऐसा हुआ कि इंडस्ट्री के दो बड़े खान आपस में भिड़ गए। कहा जाता है कि बात हाथापाई तक आई, लेकिन कैटरीना और गौरी खान ने बात को संभाल लिया। दोनों खान के बीच हुए विवाद के पीछे की कई वजह बताई जाती हैं। कोई इस मामले को सलमान खान का कैटरीना कैफ के साथ कथित तौर पर किया गुस्सा मानता है, तो कोई दो बड़े स्टार्स के बीच ईगो की लड़ाई। माना यह भी जाता है कि सलमान खान का रियलिटी शो ‘दस का दम’ सुपर हिट था और अभिनेता को अहंकार हो गया था। इसी साल शाहरुख खान भी ‘क्या आप पांचवी पास से तेज हैं’ को होस्ट कर रहे थे, जो टीआरपी की रेस में पीछे था।

कहा जाता है कि इस बात को लेकर भी मजाक में सलमान, शाहरुख खान ताने कसने लगे थे और धीरे-धीरे मजाकियां अंदाज से शुरू हुए किस्से, विवाद में बदल गए और कैटरीना के जन्मदिन पर दोनों के बीच अच्छी-खासी खींचतान हो गई थी। झगड़े के बाद दोनों ने साथ दिखना और काम करना तक बंद कर दिया था। आलम ये था कि अवॉर्ड फंक्शन में भी दोनों एक दूसरे को इग्नोर करने लगे थे।

इंडस्ट्री दो खेमों में बंट गई और प्रोड्यूसर्स के बीच भी खींचतान और तनाव का माहौल था। माहौल ऐसा हो गया है कि प्रोड्यूसर्स के बीच डर था कि अगर वे शाहरुख के साथ काम करते हैं तो सलमान खान नाराज हो सकते हैं और सलमान के साथ काम करते हैं तो शाहरुख।

ऐसे में 5 साल बाद एनसीपी नेता बाबा सिद्दिकी की ईद पार्टी में ही दोनों की दुश्मनी का अंत हुआ था। सलमान और शाहरुख के बीच सुलह कराने के लिए बाबा सिद्दिकी और सलीम खान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

कहा जाता है साल 2013 में बाबा सिद्दिकी ने ईद पार्टी में जानबूझकर शाहरुख को सलीम खान के पास बैठा दिया था और दोनों के बीच बहुत सारी बातें हुई। जैसे ही सलमान वहां पहुंचे तो पिता के पास शाहरुख को देखकर दोस्ती की पहल की और दोनों के बीच पुरानी दुश्मनी का अंत हुआ।

सलीम खान और शाहरुख खान दोनों के बीच पिता और बेटे जैसे रिश्ता है। शाहरुख सलीम खान की बहुत इज्जत करते हैं, क्योंकि उनके संघर्ष के दिनों ने लेखक ने उनकी बहुत मदद की थी और सिनेमा में कदम मजबूत करने में भी साथ दिया था। दुश्मनी खत्म हो जाने के बाद खुद सलमान ने कहा था कि झगड़ा बहुत बचकाना था और अब हमारी उम्र लड़ने की नहीं है। दोनों की दुश्मनी के अंत के साथ ही फैंस और इंडस्ट्री में खुशी का माहौल था, क्योंकि दो खेमों में बंटा बॉलीवुड एक हो चुका था।

Leave feedback about this

  • Service