March 25, 2026
Entertainment

राम नवमी मेरे लिए बेहद खास, श्रीराम का आशीर्वाद हर पल साथ: सोनाक्षी बत्रा

Ram Navami is very special for me, blessings of Lord Ram are with me every moment: Sonakshi Batra

25 मार्च । जी टीवी के शो ‘जगद्धात्री’ में मुख्य भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री सोनाक्षी बत्रा ने राम नवमी के मौके पर भगवान श्रीराम के जीवन और उनके आदर्शों पर अपनी गहरी आस्था जताई। उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन सिखाता है कि हमें धर्म के मार्ग पर कैसे चलना चाहिए।

सोनाक्षी बत्रा ने बताया, “राम नवमी मेरे लिए हमेशा से एक बहुत खास और आध्यात्मिक दिन रहा है। मुझे भगवान राम पर गहरी आस्था है और मैं मानती हूं कि उनका आशीर्वाद जीवन के हर पड़ाव पर मार्गदर्शन और रक्षा करता है। घर पर हम इस दिन पूरे परिवार के साथ पूजा-अर्चना करते हैं, प्रसाद बनाते हैं और उनका आशीर्वाद मांगते हैं।”

अभिनेत्री ने आगे कहा, “मैं श्रीराम के आदर्शों- सत्य, धैर्य, शक्ति और करुणा से बहुत प्रेरित रही हूं। रामायण सुनने मात्र से ही मेरा मन शांति और सकारात्मकता से भर जाता है। राम नवमी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि आस्था और मन की शांति का एहसास है, जो हमेशा मेरे साथ रहता है।”

‘जगद्धात्री’ में सोनाक्षी बत्रा एक मजबूत, साहसी और न्यायप्रिय महिला का किरदार निभा रही हैं। शो में ड्रामा, एक्शन और भावनाओं का मिश्रण देखने को मिलता है।

उन्होंने ‘जगद्धात्री’ की हालिया शूटिंग के अनुभव को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि जगद्धात्री का किरदार निभाना मेरे लिए एक अविश्वसनीय सफर रहा है और समय के साथ एक्शन सीन वास्तव में इस शो के मेरे सबसे पसंदीदा हिस्सों में से एक बन गए हैं। हाल ही में होली वाले सीन की शूटिंग काफी जोखिम भरी थी। इसमें उनकी बेटी गुंजन (परी भानुशाली) अचानक आग की चपेट में आ जाती है और जगद्धात्री (सोनाक्षी) उसे बचाने के लिए आग में कूद पड़ती है।

सोनाक्षी ने बताया, “एक्शन सीन अब मेरे सबसे पसंदीदा हिस्सों में शामिल हो गए हैं। आग वाला स्टंट बहुत चुनौतीपूर्ण था, लेकिन परी बहुत होशियार है और उसने सभी निर्देशों का सावधानी से पालन किया, जिससे शूटिंग आसान हो गई।”

Leave feedback about this

  • Service