March 25, 2026
National

रामनवमी पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 के साथ 27 मार्च को भी अवकाश

Yogi government’s big decision on Ram Navami, holiday on March 27 along with 26

25 मार्च । रामनवमी के अवसर पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए 27 मार्च को भी अवकाश घोषित कर दिया है। पहले से 26 मार्च को छुट्टी तय थी, अब लगातार दो दिन का अवकाश रहेगा।

सरकार ने यह फैसला मंदिरों में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और जनभावना को ध्यान में रखते हुए लिया है। प्रशासन का मानना है कि इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंचते हैं, ऐसे में अतिरिक्त अवकाश से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आस्था और परंपरा के सम्मान को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया है। सरकार का कहना है कि यह निर्णय आम लोगों की भावनाओं का सम्मान करने और त्योहार को शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित तरीके से मनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

अब प्रदेश में रामनवमी के अवसर पर लगातार दो दिन की छुट्टी रहेगी, जिससे श्रद्धालु बिना किसी बाधा के धार्मिक आयोजनों में भाग ले सकेंगे।

बता दें कि रामनवमी के मौके पर यूपी के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ दिखती है। खासकर अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद से ही लगातार हर साल भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। हर साल अयोध्या में राम मंदिर और आसपास के मंदिरों के दर्शन के लिए 4-5 करोड़ लोगों की भीड़ पहुंचती है।

ऐसे में रामनवमी के मौके पर अधिक संख्या में भक्तों की भारी भीड़ पहुंचने की संभावना है। भक्तों की भीड़ और सुरक्षा के लिहाज से ही प्रशासन और मंदिर प्रशासन मिलकर भक्तों के सुलभ दर्शन की योजना बना रहे हैं और यही वजह है कि एक दिन का अतिरिक्त अवकाश का ऐलान किया गया है।

जानकारी के अनुसार, पिछले साल अयोध्या में रामनवमी के मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए थे और भीड़ को संभालने के लिए व्यवस्था पूरी तरह चुस्त-दुरुस्थ थी। इस बार भी पुलिस-प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए पहले से ही कमर कस ली है।

Leave feedback about this

  • Service