March 27, 2026
Entertainment

स्प्लिट्सविला के कंटेस्टेंट्स को संभालना बच्चों को संभालने जैसा है : करण कुंद्रा

Handling Splitsvilla contestants is like handling kids: Karan Kundrra

27 मार्च । अभिनेता करण कुंद्रा इन दिनों लोकप्रिय भारतीय डेटिंग रियलिटी शो एमटीवी स्प्लिट्सविला के 16वें सीजन में नजर आ रहे हैं। इस शो में करण के साथ सनी लियोनी भी मेजबानी कर रही हैं।

करण ने हाल में आईएएनएस के साथ खास बातचीत में बताया कि शो में सनी लियोनी और उन्होंने इस शो को अच्छे से करने में पूरा और जान लगा दी है। उन्होंने कहा, “हमने इस प्रोजेक्ट के लिए अपना दिल और जान सब लगाया है क्योंकि हमारे लिए शो में 32 कंटेस्टेंट्स को संभालना अपने बच्चों को संभालने के बराबर है। शो के दौरान हम उनकी भावनाओं से जुड़ते हैं और उनकी बात को अच्छे से समझाने की कोशिश करते हैं।”

शो के दौरान करण कुंद्रा और सनी लियोनी कंटेस्टेंट्स के इमोशंस को बहुत ध्यान से हैंडल करते हैं। शो में प्यार, रिश्ते और चुनौतियों पर आधारित कई दिलचस्प टास्क होते हैं। दोनों होस्ट्स कंटेस्टेंट्स को सही सलाह देते हैं और उन्हें समझाते हैं कि जीवन में क्या सही है।

अभिनेता ने इसे लेकर कहा कि जब मेरे और सनी के बच्चे बड़ें होंगे और वे पीछे मुड़कर देखेंगे कि उनके माता-पिता ने किस तह के प्रोजेक्ट पर काम किया है, तो वे हम पर गर्व करेंगे। करण ने कहा, “जब हमारे बच्चे इस शो को पीछे मुड़कर देखेंगे और अपने माता-पिता को स्क्रीन पर देखेंगे, तो वे कहेंगे कि ‘हमारे माता-पिता सच में बहुत कमाल के हैं।’”

एमटीवी ‘स्प्लिट्सविला एक्स 6’ एक डेटिंग रियलिटी शो है, जो एमटीवी इंडिया पर आता है। शो के अब तक 16 सीजन आ चुके हैं और इस शो को सनी लियोनी और करन कुंद्रा होस्ट कर रहे हैं। वहीं, उर्फी और निया भी नजर आ रही हैं। इनका काम प्रतियोगियों को चुनौती देना और खेल में बाधाएं डालना होगा। वे हर कदम पर प्रतियोगियों को उलझाएंगी और उन्हें अपने निर्णयों पर दोबारा सोचने के लिए मजबूर करेंगी।

स्प्लिट्सविला शो 9 जनवरी से एमटीवी चैनल और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर प्रसारित हो रहा है।

Leave feedback about this

  • Service