March 27, 2026
National

फर्रुखाबाद में पुलिस मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Two robbery accused arrested in police encounter in Farrukhabad, one shot in the leg

27 मार्च । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने लूट के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें से एक के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। अब पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

यह मुठभेड़ कादरीगेट थाना क्षेत्र के लकूला गांव के पास हुई, जहां से पुलिस ने लूट के आरोपी दीपक उर्फ बाबा और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, लूट और चोरी के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ऑपरेशन लंगड़ा चला रही है। इसके तहत पुलिस को सूचना मिली थी कि लूट के मामले के आरोपी लकूला गांव के आसपास घूम रहे हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई की। इस दौरान जब पुलिस आरोपियों को पकड़ने पहुंची तो मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में एक आरोपी दीपक उर्फ बाबा के पैर में गोली लग गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि लूट की घटना के सिर्फ 12 घंटे के अंदर ही आरोपी से मुठभेड़ हुई और पूरा मामला हल हो गया। मुठभेड़ में दीपक उर्फ बाबा के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल आरोपी को तुरंत जिला लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, घटना में शामिल एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा और एक स्कूटी भी बरामद किया।

पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन लंगड़ा अभी भी जारी है और सभी शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है। सिर्फ 12 घंटे में लूट की घटना का खुलासा करना और दो आरोपियों को गिरफ्तार करना इस कड़ी में एक बड़ी सफलता है।

Leave feedback about this

  • Service