April 9, 2026
Entertainment

अल्लू अर्जुन की नई फिल्म ‘राका’ का फर्स्ट लुक जारी, जन्मदिन पर मेकर्स ने दिया खास तोहफा

The first look of Allu Arjun’s new film ‘Raaka’ is out; the makers gave him a special birthday gift.

9 अप्रैल । फिल्मी दुनिया में बड़े सितारों के जन्मदिन पर अक्सर बड़ी घोषणाएं की जाती हैं, और इस बार भी ऐसा ही देखने को मिला। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के 44वें जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिला। उनकी आने वाली फिल्म का आधिकारिक नाम और पहला लुक सामने आ गया है। इस फिल्म का नाम ‘राका’ रखा गया है। इस ऐलान के साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच उत्साह बढ़ गई है। हर तरफ इस नए लुक की चर्चा हो रही है।

फिल्म के प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स, अल्लू अर्जुन और निर्देशक एटली ने मिलकर एक साझा पोस्ट के जरिए इस फिल्म का नाम और पहला लुक जारी किया। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। पोस्ट में कहा गया है कि यह अनुभव सीमाओं से परे होगा।

मेकर्स ने इंस्टाग्राम पोस्ट में फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया। साथ ही फिल्म के टाइटल से भी पर्दा उठाया। पोस्टर कई भाषाओं में रिलीज किया गया है। इसमें अंग्रेजी और हिंदी समेत कई भाषाएं भी शामिल हैं। पोस्ट शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, ”एए22xए6 का नाम अब राका है। खुद को सीमाओं से आगे देखने के लिए तैयार करें।”

इस पोस्ट में मेकर्स ने अल्लू अर्जुन, एटली और दीपिका पादुकोण को टैग किया गया है।

फर्स्ट लुक की बात करें तो इसमें अल्लू अर्जुन का एक बिल्कुल अलग और दमदार अवतार देखने को मिल रहा है। तस्वीर में उनका सिर मुंडा हुआ है और चेहरा आधा छिपा हुआ है। उनके चेहरे के आगे किसी जंगली जानवर का पंजा दिखाई दे रहा है। उनका यह लुक बेहद खतरनाक और रहस्यमयी है।

अल्लू अर्जुन के इस फर्स्ट लुक पोस्टर पर फैंस ने जमकर प्रतिक्रिया दी। एक फैन ने लिखा, ‘जंगल का किंग, पुष्पा उर्फ अल्लू अर्जुन… आग लगा दी’। दूसरे फैन ने लिखा, ‘ये लुक नहीं, तूफान है… राका का इंतजार अब और नहीं हो रहा’।

अन्य फैंस ने लिखा, ‘पुष्पा के बाद अब राका… मजा आएगा!’, ‘अल्लू आप असली वाइल्ड वॉरियर लग रहे हो’, ‘दीपिका और अल्लू अर्जुन एक साथ? फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी पक्का।’

वहीं, एक अन्य प्रशंसक ने रिलीज डेट जानने की इच्छा जाहिर करते हुए कमेंट में लिखा, ‘राका नहीं, ये तो रौद्र अवतार है… रिलीज डेट बता दो।’

Leave feedback about this

  • Service