April 14, 2026
National

बदायूं में पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

A criminal carrying a reward of Rs 50,000 was arrested in a police encounter in Badaun.

14 अप्रैल । उत्तर प्रदेश के बदायूं में सोमवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अभय गिरफ्तार हो गया। बदमाश के पास से पिस्टल, दो तमंचे और 10 कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एचपीसीएल प्लांट में डीजीएम सुधीर गुप्ता और डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा के हत्याकांड में शामिल 50,000 के इनामी बदमाश अभय प्रताप सिंह उर्फ कल्लू को पुलिस ने फिरोजाबाद जिले से गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई है।

उन्होंने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बदमाश अभय फिरोजाबाद में रुका हुआ है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि हत्याकांड को अंजाम देने के लिए उसने अजय प्रताप सिंह को असलहा उपलब्ध कराया था। इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस असलहा बरामद करने गई थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बदमाश अभय प्रताप उर्फ कल्लू फरार हो गया था और एक बंद मकान में उन असलहे को छिपा दिया था। इसे बरामद करने के लिए पुलिस टीम अभय प्रताप सिंह उर्फ कल्लू को लेकर बंद मकान पर पहुंची थी। तभी उसने लोडेड तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक कांस्टेबल को भी गोली लग गई।

इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश अभय प्रताप सिंह उर्फ कल्लू के पैर में गोली लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाश के पास से पिस्टल, दो तमंचे और 10 कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने टीम की त्वरित और साहसी कार्रवाई की सराहना की। बदायूं के सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने कहा, “यह ऑपरेशन अपराध को नियंत्रित करने और न्याय सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आरोपी एक बड़ा खतरा था और उसकी गिरफ्तारी एक महत्वपूर्ण सफलता है।” अभय पर हत्या, हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत कई केस दर्ज हैं। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है ताकि कल्लू के अन्य साथियों या अपराधों का पता लगाया जा सके।

Leave feedback about this

  • Service