April 14, 2026
Entertainment

अनीता हसनंदानी के साथ तिरुमाला मंदिर पहुंचीं एकता कपूर

Ekta Kapoor reached Tirumala temple with Anita Hassanandani

14 अप्रैल । बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर अपनी आध्यात्मिकता को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। इन दिनों वह आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुमाला मंदिर में दर्शन करने के लिए गई हैं।

इस यात्रा की खास बात यह है कि उनके साथ अभिनेत्री अनीता हसनंदानी भी अपने परिवार के साथ हैं। दोनों ने साथ मिलकर भगवान की पूजा-अर्चना की।

एकता ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक खास तस्वीर री-शेयर की। यह फोटो अनीता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सबसे पहले पोस्ट की थी, जिसे बाद में एकता ने रीशेयर किया है। तस्वीर पर लिखा हुआ है, “13 अप्रैल 2026, तिरुमाला, आंध्र प्रदेश।”

अध्यात्म की ओर एकता का लंबे समय से झुकाव रहा है। वह समय निकालकर मंदिरों में जाती रहती हैं और अपनी आस्था को हमेशा खुलकर व्यक्त करती हैं। अनीता हसनंदानी भी उनकी अच्छी दोस्त हैं। दोनों के बीच दोस्ती कई सालों पुरानी है।

अनीता हसनंदानी ने एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स के तहत कई सुपरहिट धारावाहिकों में काम किया है, जिनमें ये हैं मोहब्बतें, नागिन 3, काव्यांजलि, कभी सौतन कभी सहेली, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, और कसम से प्रमुख हैं। उन्होंने नागिन 4 में भी भूमिका निभाई थी। कभी सौतन कभी सहेली अभिनेत्री का टीवी डेब्यू शो था, जिससे उन्हें पहचान मिली थी।

एकता कपूर की बात करें तो वह छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड में भी काफी सक्रिय हैं। उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण किया है। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इसे एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है। यही वजह है कि फिल्म के प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार की एंट्री ‘नागिन 7’ में करवाई गई। इस खास एपिसोड के जरिए दर्शकों को एक साथ टीवी ड्रामा और फिल्मी तड़का देखने को मिला।

Leave feedback about this

  • Service