April 14, 2026
Entertainment

अनुपम खेर ने 30 साल बाद खोला शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का बड़ा राज

Anupam Kher reveals the big secret of Shah Rukh Khan’s film ‘Dilwale Dulhania Le Jayenge’ after 30 years

14 अप्रैल । अभिनेता अनुपम खेर फिल्मों के अलावा नाटक में भी काफी सक्रिय रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपना नया नाटक ‘जाने पहचाने अंजाने’ का वर्ल्ड प्रीमियर किया। यह कार्यक्रम मुंबई के प्रसिद्ध नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स में हुआ था। अनुपम ने इस नाटक की कुछ तस्वीरें सोमवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं।

इन तस्वीरों में अनुपम के साथ नाटक की पूरी टीम नजर आ रही है। अनुपम खेर ने इन तस्वीरों के साथ लिखा, “रविवार को नाटक ‘जाने पहचाने अंजाने’ का वर्ल्ड प्रीमियर हुआ। इसे मैंने अपने स्टूडियो के जरिए पेश किया। इस नाटक के नाम से जुड़ी एक खास बात भी सामने आई है। इस टाइटल का सुझाव किसी और ने नहीं, बल्कि किरण जी ने दिया था, जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि मशहूर फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का नाम भी किरण जी ने ही दिया था। जय हो।”

फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ 1995 में रिलीज हुई थी। यह राज (शाहरुख खान) और सिमरन (काजोल) की प्रेम कहानी है, जो यूरोप ट्रिप के दौरान मिलते हैं।

अभिनेता का नाटक ‘जाने पहचाने अंजाने’ का संगीत मशहूर संगीतकार अनू मलिक ने तैयार किया है, जिनके गाने दशकों से लोगों के दिलों में बसते हैं। गीत कौसर मुनीर ने लिखे हैं। इन गीतों को शान, सुखविंदर सिंह और आनंदी जोशी ने गाने को अपनी मधुर आवाज दी है।

इस नाटक में अनुपम के अलावा मेघना मलिक, माया शर्मा, विकास रावत, श्रद्धा मंडले और हर्मन डी’सूजा जैसे कलाकार नजर आए थे।

‘जाने पहचाने अंजाने’ उन रिश्तों की कहानी है जो बाहर से परिचित लगते हैं, लेकिन अंदर से अजनबी होते हैं। यह हंसी-मजाक, भावुक पलों और खूबसूरत संगीत से भरा हुआ है।

अनुपम खेर इन दिनों साल आगामी फिल्म ‘खोसला का घोसला-2’ को लेकर चर्चा में हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म को इसी साल 28 अगस्त को सिनेमाघर में रिलीज किया जाएगा। प्रशांत भागिया द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज द्वारा निर्मित इस फिल्म में अनुपम खेर, बोमन ईरानी और रणवीर शौरी के साथ रवि किशन मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म दिल्ली के मध्यमवर्गीय परिवार की मजेदार कहानी को आगे बढ़ाएगी।

Leave feedback about this

  • Service