April 17, 2026
Entertainment

अक्षय पहले खिलाड़ी कुमार फिर बने कॉमेडी के किंग, जानें क्यों मेगा बजट फिल्में छोड़ किया कॉमेडी का रुख

Akshay Kumar became the Khiladi Kumar and then the King of Comedy, know why he left mega budget films and turned to comedy.

17 अप्रैल । अक्षय कुमार लंबे समय बाद कॉमेडी फिल्म भूत बंगला से वापसी कर रहे हैं। अभिनेता और प्रियदर्शन की जोड़ी पर्दे पर 17 अप्रैल को धमाल मचाने के लिए तैयार है। फैंस और बॉक्स ऑफिस दोनों को फिल्म से बहुत सारी उम्मीदें हैं।

इस जोड़ी की सफल फिल्मों का अपना ट्रैक रिकॉर्ड है, लिहाजा उम्मीद बढ़ी हुई है

अक्षय कुमार ने अपने करियर की शुरुआत एक्शन फिल्मों से की, लेकिन फिर कॉमेडी फिल्मों का रुख किया। करियर की शुरुआत में अक्षय कुमार ने खुद को खिलाड़ी कुमार के रूप में स्थापित किया। उन्होंने ‘खिलाड़ी’ ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ और ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’ जैसी फिल्में दी। इन फिल्मों ने हिंदी सिनेमा में अक्षय कुमार को बतौर एक्टर स्थापित किया। खास बात यह रही कि अभिनेता पेशेवर कराटे और मार्शल आर्ट्स ट्रेनर हैं और उन्होंने बिना किसी की सहायता के फिल्मों में खतरनाक एक्शन सीन किए। फिल्में पर्दे पर हिट रहीं और कलेक्शन भी शानदार। यही कारण रहा कि 90 के दशक में बैक-टू-बैक हिट फिल्में देने के बाद उन्हें खिलाड़ी कुमार का टाइटल मिला।

लगातार एक्शन फिल्मों पर्दे पर हिट रहीं, लेकिन अभिनेता गंभीर किरदार में टाइपकास्ट होने लगे और उन्हें वैसी ही फिल्में ऑफर होने लगीं। खुद अभिनेता ने साफ किया था कि वे बहुमुखी अभिनेता के रूप में खुद को साबित करना चाहते थे, लेकिन एक्शन फिल्मों के सिवा कुछ मिल नहीं रहा था। साल 2000 में अभिनेता को प्रियदर्शन की पहली फिल्म हेरा फेरी ऑफर हुई थी। इस फिल्म में अभिनेता को श्याम का किरदार मिला था, लेकिन उन्हें राजू का किरदार करना था। अभिनेता खुल कर स्क्रीन पर आना चाहते थे और यही कारण था कि उन्होंने पहली ही कॉमेडी फिल्म में अपनी कॉमिक टाइमिंग, बॉडी लैंग्वेज और संवाद से दर्शकों को हंसने के लिए मजबूर कर दिया।

अभिनेता की हेरा-फेरी हिट रही, जिसके बाद वे ‘फिर हेरा फेरी,’ ‘वेलकम,’ ‘मुझसे शादी करोगे’, ‘गरम मसाला’, ‘भूल भुलैया’,’भागम भाग’, ‘सिंह इज किंग,’ और ‘हे बेबी’ जैसी फिल्मों में नजर आए। इन सभी फिल्मों में अभिनेता को कॉमेडी किंग के रूप में स्थापित किया और अब अभिनेता लंबे ब्रेक के बाद वापस कॉमेडी में अपनी किस्मत आजमाने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म अभिनेता के करियर को दोबारा पटरी पर ला सकती है, क्योंकि साल 2023 के बाद से अभिनेता की फिल्में या तो फ्लॉप रही हैं या फिर औसत। उनकी ‘केसरी चैप्टर 2’, ‘मिशन रानीगंज’, ‘सेल्फी’ ,’बड़े मियां छोटे मियां’, और ‘स्काई फोर्स’ जैसी फिल्में फ्लॉप रही।

Leave feedback about this

  • Service