April 17, 2026
National

एमसीएल में 500 पदों पर बंपर वैकेंसी, 7 मई से शुरू होंगे आवेदन

Bumper vacancies on 500 posts in MCL, applications will start from May 7

17 अप्रैल । कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की प्रमुख सहायक कंपनी, महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ने तकनीशियन समेत विभिन्न 500 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

एमसीएल ने जिन 500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें असिस्टेंट फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) (ट्रेनी), टी एंड एस ग्रेड-सी (ई एंड एम) के 150 और तकनीशियन (इलेक्ट्रीशियन) (ट्रेनी), श्रेणी-III (ई एंड एम) के 350 पद शामिल हैं।

एमसीएल की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 7 मई के सुबह 10 बजे से शुरू होगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 28 मई निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय होने के बाद से तय लास्ट डेट की रात 11.50 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से असिस्टेंट फोरमैन पद के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री (एआईसीटीई से अनुमोदित); तकनीशियन पद के लिए मैट्रिकुलेशन के साथ-साथ इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में 2 वर्षीय आईटीआई (एनसीवीटी/एससीवीटी) होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 28 मई के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), शैक्षिक/तकनीकी योग्यता, स्वास्थ्य/चिकित्सीय फिटनेस और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी असिस्टेंट फोरमैन पद के लिए 47,330.25 रुपए प्रतिमाह और तकनीशियन पद के लिए 1,583.32 रुपए प्रतिदिन तय किया गया है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 1,180 रुपए तय किया गया है। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार फीस में छूट दी जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एमसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन प्रत्र का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

Leave feedback about this

  • Service