April 23, 2026
National

दिल्ली: आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज आई सामने

Delhi: Accused arrested for murdering IRS officer’s daughter, CCTV footage surfaces

23 अप्रैल । दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके के कैलाश हिल्स में आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह दिल्ली के ही एक होटल में छिपकर बैठा हुआ था।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या के आरोपी को द्वारका से गिरफ्तार किया गया है। वह एक होटल में छिपा हुआ था। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है।

आईआरएस अधिकारी की बेटी का शव पोस्टमार्टम के बाद घर लाया गया और बाद में अंतिम संस्कार के लिए निगमबोध घाट ले जाया गया।

पुलिस के अनुसार, घटना का पता तब चला जब मृतका के माता-पिता जिम से लौटे। वे तुरंत अपनी बेटी को अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि पुलिस को अस्पताल से सुबह करीब 9 बजे सूचना मिली। सूत्रों के अनुसार, मृतका ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

जांच के दौरान दिल्ली पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसमें संदिग्ध बुधवार सुबह घर में प्रवेश करते हुए दिख रहा है। इसके बाद आरोपी एक बैग के साथ घर से निकलता भी दिखाई दे रहा है। इसी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अपनी तलाश तेज की और अंत में वह द्वारका के होटल में पकड़ा गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को लगाया गया था।

अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि घटना सुबह 6:30 बजे से 7 बजे के बीच हुई हो सकती है।

मामला अधिकारी के परिवार से जुड़ा होने के कारण चर्चा में आ गया और दिल्ली पुलिस पर सवाल उठने लगे। हालांकि पुलिस ने घटना के दिन ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसे एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में घेराबंदी की और बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों को तैनात कर सुरक्षा बढ़ा दी गई।

Leave feedback about this

  • Service