April 25, 2026
National

पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने लॉरेंस गैंग के सदस्य आरजू बिश्नोई को किया गिरफ्तार

Punjab’s Anti-Gangster Task Force arrested Lawrence gang member Arju Bishnoi.

25 अप्रैल । पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ​​को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। एजीटीएफ ने लॉरेंस गैंग के सदस्य आरजू बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर आरजू के पास से एक .32 बोर की पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए गए। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने एक्स पोस्ट पर यह जानकारी दी है।

डीजीपी के अनुसार, आरोपी राजस्थान में एक हत्या के मामले में वांछित है, जिसकी गिरफ्तारी पर नगद इनाम घोषित किया गया है। आगे की जांच जारी है ताकि आपराधिक संबंधों की कड़ी स्थापित की जा सके।

इसके पहले एजीटीएफ ने विदेशी गैंगस्टरों द्वारा संचालित एक गिरोह का भंडाफोड़ किया था। चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से दो विदेशी .30-कैलिबर पिस्टल और आठ कारतूस बरामद किए गए थे। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान पटियाला के उगाना गांव के निवासी अरमान सिंह, पटियाला के नालास खुर्द गांव के निवासी चिराग, पटियाला के राजपुरा के नालास कलां गांव के निवासी रविंदर सिंह उर्फ ​​राहुल और पटियाला के धामोली गांव के निवासी अक्षय उर्फ ​​प्रिंस के रूप में हुई थी।

डीजीपी ने बताया था कि आरोपियों में से एक जुलाई 2025 में अबोहर स्थित ‘वेयर वेल’ शोरूम के मालिक की हत्या में शामिल था। ऑपरेशनल जानकारी साझा करते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एजीटीएफ) प्रमोद बान ने बताया था कि इस मॉड्यूल के चार सदस्यों की अंबाला-चंडीगढ़ राजमार्ग पर मोहाली की ओर आवाजाही की विश्वसनीय सूचना मिलते ही एजीटीएफ और मोहाली पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई और राजमार्ग पर विभिन्न स्थानों पर विशेष चेकपॉइंट स्थापित किए गए। पुलिस टीम ने राजमार्ग पर जेनेटपुर लिंक रोड के पास संदिग्धों को पकड़ा और उनके पास से दो विदेशी पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया।

डीजीपी ने कहा कि पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पूरे पंजाब में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave feedback about this

  • Service