May 1, 2026
National

कोलकाता स्ट्रॉन्ग रूम विवाद : कुणाल घोष का आरोप- ‘भाजपा के लिए काम कर रहे अधिकारी’

Kolkata strong room controversy: Kunal Ghosh alleges ‘officials working for BJP’

1 मई । कोलकाता में एक स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर हुए हंगामे पर तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने बड़ा बयान दिया है। कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि भाजपा ही चुनाव आयोग है। स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर बैठे अधिकारी भाजपा के लिए ही काम कर रहे हैं।

कोलकाता में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर हंगामे पर टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा, “गुरुवार जो हुआ, वह यह था कि यह एक सील्ड स्ट्रॉन्ग रूम है। अचानक हमने देखा कि सील्ड स्ट्रॉन्ग रूम खोला गया और उसके अंदर कुछ हलचल हुई। हम जानना चाहते हैं कि वह किस तरह की हलचल थी, वह कैसे हुई, और क्यों हुई। इसीलिए हमने विरोध प्रदर्शन किया, क्योंकि हम स्पष्टीकरण चाहते थे।”

उन्होंने कहा कि फिलहाल यहां एरिया को छावनी में बदल दिया गया है। कड़ी सुरक्षा है। हमने सुबह फिर से दौरा किया है। कुणाल घोष ने यह भी दावा किया कि शाम 5 बजे के बाद फिर से वहां हलचल हो सकती है। इसलिए हम सभी उम्मीदवार और एजेंट को जानकारी दी जाएगी कि हम सभी को स्टॉन्ग रूम की निगरानी के लिए उपस्थिति रहना होगा।

कुणाल घोष ने चुनाव में जीत का दावा करते हुए कहा कि बहुमत के साथ ममता बनर्जी सत्ता में वापस आ रही हैं। उन्होंने कहा, “हम जीतेंगे, और ममता बनर्जी भारी बहुमत के साथ सत्ता में लौटेंगी।”

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है कि एक भी वोट के साथ कोई छेड़छाड़ न हो। उन्होंने कहा, “यह ममता बनर्जी का भी आदेश है। इसलिए हम लगातार निगरानी रखेंगे। उम्मीदवार और एजेंट लगातार स्ट्रॉन्ग रूम के पास निगरानी के लिए बदलते रहेंगे।”

इस दौरान, तेल-गैस की कीमतों पर टीएमसी नेता ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “हमने पहले ही कहा था कि चुनावों के बाद पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतें बढ़ाई जाएंगी। चुनावों से पहले आप मीठी-मीठी बातें कर रहे थे, लेकिन आज ऑटो गैस की कीमत बढ़ा दी गई है और कमर्शियल गैस की कीमतें भी बढ़ गई हैं। इससे रेस्टोरेंट, ऑटो ड्राइवरों और यात्रियों के लिए मुश्किलें खड़ी होंगी। भारतीय जनता पार्टी यही कर रही है। भाजपा एक ‘एंटी बंगाल’ और ‘एंटी इंडिया’ पार्टी है।”

Leave feedback about this

  • Service