May 6, 2026
Entertainment

पूजा हेगड़े की भविष्यवाणी हुई सच! थलपति विजय की जीत पर रितेश देशमुख समेत कई सेलेब्स ने दी बधाई

Pooja Hegde’s prediction came true! Many celebrities, including Riteish Deshmukh, congratulated Thalapathy Vijay on his victory.

6 मई । साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता विजय ने राजनीति में भी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की। खास बात यह है कि अभिनेता का यह पहला चुनाव था और पहली ही कोशिश में उन्हें बड़ी और ऐतिहासिक सफलता मिली।

अभिनेता की सफलता के बाद मनोरंजन जगत से बधाइयों का ताता लग गया। हर कोई सोशल मीडिया के माध्यम से अभिनेता को शुभकामनाएं दे रहा है।

अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने इंस्टाग्राम पर विजय के साथ एक वीडियो पोस्ट किया। ये वीडियो फिल्म ‘जन नायकन’ के सेट से एक ‘बिहाइंड-द-सीन्स’ है। वीडियो में पूजा एक बोर्ड की ओर इशारा करती दिख रही हैं, जिस पर लिखा है, “चुनाव कौन जीतेगा?” इसके तुरंत बाद, वह विजय को देखते हुए मुस्कराती हैं। इस पल को देखकर विजय शरमाते हैं और मुस्कराते हुए अपना चेहरा ढक लेते हैं।

वीडियो पोस्ट कर पूजा ने लिखा, “लगता है मैंने यह होने से पहले ही कह दिया था? सपने सच हो रहे हैं, विजय सर!”

अभिनेता रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “फैसला आ गया है। विजय सर को इस ऐतिहासिक जीत पर अनंत बधाई। शक्ति आपके साथ हो, आप जनता की भलाई के लिए इसी तरह काम करते रहें।”

मलयालम अभिनेता निविन पॉली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विजय को बधाई देते हुए लिखा, “तमिलनाडु में इस शानदार जीत के लिए विजय थलपति अन्ना को दिल से बहुत-बहुत बधाई। लोगों ने आपके विजन पर भरोसा जताया है और मुझे पूरा विश्वास है कि आप गर्व और उद्देश्य के साथ नेतृत्व करेंगे।”

मलयालम अभिनेत्री गौरी किशन ने भी विजय को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए बधाई दी। उन्होंने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए लिखा, “क्या ऐतिहासिक जीत है विजय सर। तमिलनाडु में आप जो बदलाव लाने वाले हैं, उन्हें देखने का इंतजार है। आगे बढ़ते रहिए, हम हमेशा आपके साथ हैं। इस बार तो 4 मई भी सच में आपके साथ था।”

ऐश्वर्या राजेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि इस स्तर की सफलता हासिल करने के लिए बहुत मजबूत इरादों की जरूरत होती है। प्रिय विजय सर, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में आपकी शानदार जीत पर हार्दिक बधाई, जो आपने हासिल किया है उसके लिए मजबूत व्यक्तित्व और दृढ़ संकल्प की जरूरत होती है। आप पर बेहद गर्व है और दिल से बहुत खुशी हो रही है।

Leave feedback about this

  • Service