May 7, 2026
National

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में अनुभवी और युवा जोश का दिख रहा मेल

A blend of experience and youthful energy is visible in Bihar CM Samrat Chaudhary’s cabinet.

7 मई । बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गुरुवार एक भव्य समारोह में सीएम सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में राज्यपाल ने 32 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

सीएम सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल में एनडीए के सभी सहयोगी दलों को संतुष्ट करने की कोशिश की गई है। इस मंत्रिमंडल में भाजपा से 15, जदयू से 13, लोजपा (रामविलास) से दो, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एक-एक मंत्री शामिल हैं। इस मंत्रिमंडल में जहां कई ऐसे पुराने मंत्रियों को फिर से स्थान दिया गया है, वहीं कई ऐसे लोगों को भी जगह मिली है जो पहली बार मंत्री बनाए गए हैं। अनुभवी चेहरों के साथ-साथ नए और युवा नेतृत्व पर भरोसा जताया है।

वहीं, जदयू से पूर्व नीतीश कुमार के करीबी रणनीतिकारों के साथ-साथ उनके बेटे निशांत कुमार की एंट्री ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। आज के इस विस्तार में तय फॉर्मूले के मुताबिक भाजपा और जदयू के साथ-साथ सहयोगी दलों को भी कैबिनेट में महत्वपूर्ण स्थान मिला है। मंत्रिमंडल में अनुभवी चेहरों के साथ-साथ नए और युवा जोश पर भरोसा जताया है।

पूर्व सीएम नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार पहली बार मंत्री बनाए गए हैं। मंत्रिमंडल में भाजपा की ओर से दिलीप जायसवाल, विजय कुमार सिन्हा, रामकृपाल यादव, प्रमोद चंद्रवंशी और लखेंद्र पासवान जैसे अनुभवी नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। वहीं संजय सिंह टाइगर, रमा निषाद, नीतीश मिश्रा, केदार गुप्ता, मिथिलेश तिवारी, रामचंद्र प्रसाद, नंद किशोर राम, शैलेंद्र कुमार, अरुण शंकर प्रसाद और श्रेयसी सिंह भी इस मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हैं।

जदयू की ओर से निशांत कुमार पहली बार मंत्री बनाए गए है, तो इस बार विधायक डॉ. श्वेता गुप्ता और बुलो मंडल पर भी नेतृत्व ने विश्वास जताते हुए मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। इसके अलावा श्रवण कुमार, मदन सहनी, लेसी सिंह, भगवान सिंह कुशवाहा, दामोदर रावत, सुनील कुमार, शीला मंडल, रत्नेश सदा, जमा खान और अशोक चौधरी पर एक बार फिर मौका दिया गया है।

एनडीए के अन्य सहयोगी दलों की बात करें तो केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) की ओर से संजय सिंह और संजय पासवान को मंत्री बनाया गया है, जबकि जीतन राम मांझी की पार्टी ‘हम’ से संतोष सुमन और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम से दीपक प्रकाश को मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Leave feedback about this

  • Service