May 9, 2026
Entertainment

मां की भूमिका और जिम्मेदारी पर संगीता घोष ने की बात, बोलीं- मां बनने पर बदल गई जिंदगी

Sangita Ghosh spoke about the role and responsibility of a mother, saying – life changed after becoming a mother.

9 मई । अभिनेत्री संगीता घोष ने मदर्स डे से पहले अपनी बेटी देवी को लेकर बेहद भावुक बातें साझा की हैं। मां की भूमिका और जिम्मेदारी पर बात करते हुए संगीता ने बताया कि अपनी बेटी को पहली बार गोद में लेने का पल उनके जीवन का सबसे खास और बदल देने वाले अनुभव से भरा था।

संगीता ने कहा, “अपनी बेटी देवी को पहली बार गोद में लेने से मेरे अंदर कुछ हमेशा के लिए बदल गया। मुझे नहीं लगता कि मैं इसे शब्दों में पूरी तरह बयां कर पाऊंगी। यह एक ऐसा पल होता है कि आप अचानक हर उस मां की भावनाओं को समझने लगती हैं, जो अपने बच्चे के लिए बेहद खास और बच्चे उसके लिए खास होते हैं।”

उन्होंने आगे बताया कि मां बनने के बाद शो में मां का किरदार निभाने का उनका नजरिया भी पूरी तरह बदल गया है। टीवी शो ‘तू जूलियट जट्ट दी’ में गुलाब का किरदार निभा रही अभिनेत्री ने बताया, “गुलाब एक बहुत ज्यादा सुरक्षा करने वाली मां है। वह अपने बेटे नवाब को लेकर हमेशा चिंतित रहती है। शो में दिखाया गया है कि बच्चे की रक्षा करना और उसे आजादी देना इन दोनों के बीच की पतली लकीर कितनी नाजुक होती है। खुद मां होने के नाते मैं इस जिम्मेदारी को अच्छी तरह समझती हूं।”

संगीता ने इस मदर्स डे पर सभी उन माताओं को सलाम किया, जो अपने बच्चे को प्यार देते हुए भी उसे आजादी देने की हिम्मत रखती हैं। उन्होंने कहा कि यही सबसे साहसी और सच्चा प्यार है।

मदर्स डे के मौके पर (10 मई) पर अभिनेत्री स्नेहा वाघ ने कहा, “बड़े होते हुए मुझे समझ नहीं आता था कि मेरी मां घर संभालने का काम कितनी आसानी से करती हैं। जब मैंने खुद काम करना और घर से बाहर रहना शुरू किया तब जाकर उनकी मेहनत समझ आई।”

स्नेहा ने बताया कि उनकी मां से सीखे हर मूल्य आज भी उनके साथ हैं। शो में विद्या का किरदार निभाते हुए उन्हें अपनी मां की याद बहुत आती है।

Leave feedback about this

  • Service