October 19, 2026
World

कैलिफोर्निया में एक और तूफान आने की आशंका

लॉस एंजेलिस, इस सप्ताह कैलिफोर्निया में एक और बड़ा तूफान आने की आशंका है। पश्चिमी अमेरिकी राज्य के दक्षिणी हिस्से में छिटपुट बारिश शुरू हो गई है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने यूएस नेशनल वेदर सर्विस (एनडब्ल्यूएस) के हवाले से बताया कि शक्तिशाली तूफान से सोमवार देर रात से बुधवार तक क्षेत्र में भारी बारिश होगी व तेज हवाओं के साथ हिमपात भी होगा।

गौरतलब है कि कैलिफोर्निया पहले ही इस मौसम में 11 बार खराब मौसम से प्रभावित हो चुका है।

पिछले सप्ताह राज्य में बारिश व बाढ़ से भारी नुकसान हुआ था। राज्य में जानमाल की क्षति भी हुई थी।

Leave feedback about this

  • Service