June 4, 2026
National

एलजी वीके सक्सेना ने 12वीं टॉपर्स को दी बधाई, बोले- युवा भारत के भविष्य के निर्माता

LG VK Saxena congratulated the 12th toppers and said, “Youth are the future builders of India.”

27 मई । दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को राजधानी दिल्ली के मेधावी कक्षा 12वीं के टॉपर्स से मुलाकात की और उनकी शानदार सफलता पर उन्हें बधाई दी।

इस दौरान उन्होंने छात्रों की मेहनत, अनुशासन, लगन और मजबूत व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां सिर्फ व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात हैं।

उपराज्यपाल ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट में कहा कि इन प्रतिभाशाली छात्रों से बातचीत कर उन्हें बेहद खुशी हुई। उन्होंने कहा कि इन युवाओं की शैक्षणिक उपलब्धियां यह दिखाती हैं कि कठिन परिश्रम, समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

उन्होंने छात्रों को कहा कि यही युवा भारत के भविष्य के निर्माता हैं। देश को आत्मनिर्भर भारत और विकसित दिल्ली की दिशा में आगे बढ़ाने में इन्हीं की सबसे बड़ी भूमिका होगी। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे अपनी प्रतिभा और ज्ञान को नवाचार, उत्कृष्टता और राष्ट्र निर्माण में लगाएं।

एलजी ने कहा कि आज का युवा सिर्फ अपने करियर तक सीमित न रहे, बल्कि समाज और देश के विकास में भी सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत का भविष्य इन युवा दिमागों की सोच, तकनीकी क्षमता और सकारात्मक दृष्टिकोण पर निर्भर करेगा।

मुलाकात के दौरान छात्रों में भी खास उत्साह देखने को मिला। कई छात्रों ने अपनी पढ़ाई, भविष्य की योजनाओं और सपनों को लेकर चर्चा की। उपराज्यपाल ने सभी छात्रों को उनके उज्ज्वल और सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली और देश को ऐसे ही प्रतिभाशाली युवाओं से नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी, जो आने वाले समय में भारत को वैश्विक स्तर पर और मजबूत बनाएंगे।

Leave feedback about this

  • Service