June 9, 2026
National

‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक पर बोले विपक्षी नेता- अब सबको कांग्रेस के साथ चलने की जरूरत नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की प्रतिक्रिया सामने आई है। आईएएनएस से बातचीत करते हुए इमरान मसूद ने कहा कि मौजूदा हालात में लोकतंत्र की हत्या के प्रयास लगातार देश के अंदर किए जा रहे है। बंगाल में पहले चुनाव जीता गया और चुनाव के बाद दल को समाप्त करने की पूरी साजिशें की जा रही हैं। अब जरूरत है कि सभी लोग मिलकर कांग्रेस के साथ चलें। इमरान मसूद ने कहा कि भाजपा चाहती है कि केवल उसका ही देश में एकछत्र राज हो। भाजपा चाहती है कि न कोई सवाल पूछने वाला हो और न कोई लड़ने वाला हो। क्षेत्रीय दलों को समझना होगा कि कांग्रेस के बिना अब ये लड़ाई संभव ही नहीं है। ममता बनर्जी के साथ जो कुछ हो रहा है, इससे यही समझा जा सकता है कि वहां पूरी तरह से लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। इमरान मसूद ने आगे कहा कि क्षेत्रीय दलों की सामर्थ्य नहीं है कि वे भाजपा का मुकाबला कर सकें। राहुल गांधी के अलावा किसी में भी दम दिखाई नहीं देता जो इनके सामने मजबूती से खड़ा हो सकता है। ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक को लेकर अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव के बयानों पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा उनकी मांग पूरी करते रहे हैं। कांग्रेस इस बात से वाकिफ है और वह इसी तरह सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करती है। राजद सांसद मनोज कुमार झा ने ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक को लेकर कहा कि जहां तक ​​मुझे जानकारी है, बहुत खुलकर बातचीत हुई। कांग्रेस की तरफ से भरोसा भी दिलाया गया। पांच बिंदुओं पर रणनीति पर चर्चा हुई और इन पांचों बिंदुओं का मकसद जनता की सोच को प्रभावित करना है। –आईएएनएस एसडी/एएस

Opposition leaders said at the meeting of the ‘India’ block – now everyone needs to move with the Congress.

‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की प्रतिक्रिया सामने आई है। आईएएनएस से बातचीत करते हुए इमरान मसूद ने कहा कि मौजूदा हालात में लोकतंत्र की हत्या के प्रयास लगातार देश के अंदर किए जा रहे है। बंगाल में पहले चुनाव जीता गया और चुनाव के बाद दल को समाप्त करने की पूरी साजिशें की जा रही हैं। अब जरूरत है कि सभी लोग मिलकर कांग्रेस के साथ चलें।

इमरान मसूद ने कहा कि भाजपा चाहती है कि केवल उसका ही देश में एकछत्र राज हो। भाजपा चाहती है कि न कोई सवाल पूछने वाला हो और न कोई लड़ने वाला हो। क्षेत्रीय दलों को समझना होगा कि कांग्रेस के बिना अब ये लड़ाई संभव ही नहीं है। ममता बनर्जी के साथ जो कुछ हो रहा है, इससे यही समझा जा सकता है कि वहां पूरी तरह से लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।

इमरान मसूद ने आगे कहा कि क्षेत्रीय दलों की सामर्थ्य नहीं है कि वे भाजपा का मुकाबला कर सकें। राहुल गांधी के अलावा किसी में भी दम दिखाई नहीं देता जो इनके सामने मजबूती से खड़ा हो सकता है। ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक को लेकर अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव के बयानों पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा उनकी मांग पूरी करते रहे हैं। कांग्रेस इस बात से वाकिफ है और वह इसी तरह सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करती है।

राजद सांसद मनोज कुमार झा ने ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक को लेकर कहा कि जहां तक ​​मुझे जानकारी है, बहुत खुलकर बातचीत हुई। कांग्रेस की तरफ से भरोसा भी दिलाया गया। पांच बिंदुओं पर रणनीति पर चर्चा हुई और इन पांचों बिंदुओं का मकसद जनता की सोच को प्रभावित करना है।

Leave feedback about this

  • Service