June 12, 2026
Entertainment

‘आट्टी’ के सीक्वल को लेकर बोले एसाक्की करवनन, ‘महिलाओं की ताकत और न्याय की कहानी को आगे बढ़ाएगी फिल्म’

Esakki Karvannan speaks on the ‘Aatti’ sequel: ‘The film will carry forward the story of women’s strength and justice.’

तमिल सिनेमा में इन दिनों महिला केंद्रित फिल्मों को दर्शक काफी पसंद कर रहे है। ऐसी ही एक फिल्म है ‘आट्टी’, जो महिलाओं की शक्ति, संघर्ष और न्याय की लड़ाई को बड़े पर्दे पर दिखाती है। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके निर्माता और मुख्य अभिनेता एसाक्की करवनन ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि फिल्म का सीक्वल बनाने का प्लान पहले से तैयार है।

फिल्म के बारे में बात करते हुए एसाक्की करवनन ने कहा, ”’आट्टी’ की कहानी उन महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है जो अन्याय के खिलाफ खड़ी होती हैं। फिल्म में महिलाओं को ऐसी शक्तिशाली शख्सियतों के रूप में दिखाया गया है, जो अत्याचार करने वालों और महिलाओं पर जुल्म करने वालों को सजा देती हैं। कहानी यह सवाल उठाती है कि आखिर ये महिलाएं कौन हैं, उनमें इतनी ताकत कहां से आती है और वे किस तरह गलत काम करने वालों के खिलाफ न्याय की लड़ाई लड़ती हैं।”

उन्होंने आगे कहा, ”फिल्म का मूल संदेश महिलाओं की ताकत को सामने लाना है। समाज में अक्सर महिलाओं को कमजोर समझा जाता है, लेकिन इतिहास और परंपराओं में ऐसी कई कहानियां मौजूद हैं जो बताती हैं कि महिलाएं जरूरत पड़ने पर बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना कर सकती हैं। ‘आट्टी’ भी इसी सोच को दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास करती है। यह कहानी आज के समय में महिलाओं के आत्मविश्वास और उनके अधिकारों की लड़ाई से भी जुड़ी है।”

एसाक्की करवनन ने कहा, ”फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए दूसरा पार्ट बनाने का प्लान किया गया है। इसमें भी महिलाओं के संघर्ष, साहस और न्याय की इसी यात्रा दिखाया जाएगा। अगर दर्शकों को पहला पार्ट पसंद आता है तो अगला सीक्वल इस कहानी को और बड़े स्तर पर लेकर जाएगा।”

फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री अबी नक्षत्र को लेकर भी काफी चर्चा है। ‘अयाली’ से पहचान बनाने वाली अबी इस फिल्म में प्रभावशाली किरदार में नजर आएंगी। उनके अलावा कधल सुकुमार,प्रवीण पलानीसामी और कई अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

बता दें कि ‘आट्टी’ पहले 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली थी। हालांकि बाद में निर्माताओं ने इसकी रिलीज की तारीख आगे बढ़ाने का फैसला किया। अब यह फिल्म 12 जून 2026 को दर्शकों के बीच रिलीज हो रही है।

Leave feedback about this

  • Service