June 12, 2026
National

तृणमूल कांग्रेस पहले थी, अब कोई पूछने वाला नहीं है : शाहनवाज हुसैन

There was a time when Trinamool Congress mattered; now, there is no one to even take notice of it: Shahnawaz Hussain.

12 जून । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पार्टी थी, अब नहीं है, अब सच्चाई यह है कि इस पार्टी को कोई भी पूछने वाला नहीं है।

उन्होंने शुक्रवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा कि टीएमसी की विश्वसनीयता समाप्त हो चुकी है और यह सबकुछ इसलिए हो रहा है, क्योंकि टीएमसी को लेकर राज्य के लोगों का आक्रोश अपने चरम पर पहुंच चुका है। इस पार्टी के रवैये से कोई खुश नहीं है, क्योंकि इसने आज तक जनता के हित में कोई काम नहीं किया। इस बात को नहीं भुलाया जा सकता है कि कैसे कांग्रेस को तोड़कर कभी टीएमसी का गठन किया गया था। इतिहास इस बात का साक्षी है कि कैसे टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के दफ्तर में घुसकर उसमें तोड़फोड़ की थी। यही नहीं, उसके कार्यकर्ताओं को भी पीटा था और फिर से इतिहास खुद को अलग तरह से दोहरा रहा है। आज टीएमसी में टूट की स्थिति बनी हुई है, उसके नेता इधर-उधर भाग रहे हैं। इन्हें कोई पूछने वाला नहीं है। वजह साफ है कि सूबे की जनता का आक्रोश इन लोगों के खिलाफ अपने चरम पर पहुंच चुका है।

उन्होंने अभिषेक बनर्जी पर भी निशाना साधा। उनके मुताबिक, अभिषेक बनर्जी को अपने कार्यों का सीधा हिसाब जनता के सामने प्रस्तुत करना होगा। उन्हें यह बताना होगा कि उन्होंने क्या-क्या किया। वो तो खुद को पश्चिम बंगाल का राजा समझ रहे थे, खुद को युवराज समझ रहे थे। अभी उन्हें सिर्फ सीआईडी ने बुलाया है। लेकिन, मैं एक बात दावे के साथ कहता हूं कि आने वाले दिनों में कई जांच एजेंसियों की ओर से समन जारी किया जाएगा। उनसे आने वाले दिनों में कई मुद्दों को लेकर पूछताछ होगी। उम्मीद है कि उनका यह भ्रम अब दूर हो गया होगा कि वो पश्चिम बंगाल के राजा या युवराज हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री के बयान पर भी सहमति जताई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने बयान में कुछ गलत नहीं कहा है। एक तरफ जहां पूरी दुनिया के अधिकांश देशों में उथल-पुथल का सिलसिला जारी है, तो वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देशभर में विकास के कार्य दोहरी गति से हो रहे हैं। लोगों के हितों के काम किए जा रहे हैं और देश का विकास दर 7.8 फीसद के करीब है, वो भी ऐसी स्थिति में जब अधिकांश देशों में विकास दर माइनस में है। इसका श्रेय निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली को ही जाता है, जिनके प्रयासों से देशभर में विकास की गति तेज हो रही है। आने वाले दिनों में हमें इसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलेंगे।

Leave feedback about this

  • Service