June 15, 2026
Entertainment

रानी चटर्जी ने शेयर किया ‘लखनऊ की बड़की पटना की छोटकी’ का बीटीएस वीडियो, प्रशांत सिंह संग दिखी गजब की केमिस्ट्री

Rani Chatterjee shares a BTS video of ‘Lucknow Ki Badki Patna Ki Chhotki’; displays amazing chemistry with Prashant Singh.

भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री रानी चटर्जी ने शुक्रवार को अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘लखनऊ की बड़की पटना की छोटकी’ के दिनों को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर बीटीएस वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वे अपने साथी कलाकार प्रशांत सिंह के साथ दिखाई दे रही हैं। उन्होंने इस वीडियो के बैकग्राउंड में ‘मेहरी आई रोब चलाई’ गाना भी लगाया है।

रानी चटर्जी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “फिल्म तो पसन्द आई, आप सभी अब इसकी शूट कैसे हुई, ये भी देख लीजिए। रानी चटर्जी के साथ प्रशांत सिंह। फिल्म के बीटीएस सीन।” ‘लखनऊ की बड़की पटना की छोटकी’ के निर्देशक मंजुल ठाकुर हैं, जबकि फिल्म के निर्माता संदीप सिंह और मंजुल ठाकुर हैं। फिल्म की कहानी अरविंद तिवारी ने लिखी है। इसमें रानी चटर्जी और संजना सिंह के अलावा प्रशांत सिंह, अलोक सिंह, रीना रानी, ललित उपाध्याय, श्वेता वर्मा और प्रेम दुबे भी हैं।

इस फिल्म में रानी उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं, जबकि संजना बिहार की रहने वाली हैं। यह कहानी एक ही घर में रहने वाली दो अलग-अलग राज्यों की बहू के बीच होने वाली छोटी-छोटी नोकझोंक और प्यार भरे झगड़ों पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक तरफ लखनऊ की शानोशौकत वाली यूपी की लड़की और दूसरी तरफ अपनी सादगी और परंपराओं को मानने वाली बिहार की लड़की के बीच मजेदार मुकाबले होते हैं।

फिल्म में रानी चटर्जी जेठानी तो संजना पांडे देवरानी के किरदार में हैं। दोनों ही भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हैं। फिल्म का पहले नाम ‘यूपी वाली बिहार वाली’ था, लेकिन मेकर्स ने रिलीज से पहले ही इसका नाम बदलकर ‘लखनऊ की बड़की पटना की छोटकी’ रख दिया था। फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 23 मई और 24 मई को बी4यू भोजपुरी चैनल पर हुआ था, जिसके बाद इसे दर्शकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

Leave feedback about this

  • Service