June 15, 2026
Sports

महिला टी20 विश्व कप: दीप्ति शर्मा का पंच, भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया

Women’s T20 World Cup: Deepti Sharma’s five-wicket haul; India defeats Pakistan by 64 runs.

 

एजबेस्टनभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया। भारतीय टीम की जीत में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना की अर्धशतकीय पारी, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष की विस्फोटक पारी के साथ ही दीप्ति शर्मा और श्री चरणी की घातक गेंदबाजी का योगदान रहा।

 

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। भारतीय पारी की शुरुआत करने आई शेफाली वर्मा ने पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर टीम को धमाकेदार शुरुआत दी, लेकिन वह अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा सकीं और उसी ओवर की पांचवीं गेंद पर 6 रन बनाकर आउट हो गईं। जेमिमा रोड्रिग्स भी 1 रन बनाकर दूसरे विकेट के रूप में जल्द ही आउट हो गईं।

स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भारतीय पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 109 रन तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर मंधाना का विकेट गिरा। मंधाना ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया। वह 44 गेंदों पर 68 रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 35 गेंदों पर 36 रन बनाए। पारी के आखिर में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 17 गेंदों पर 1 छक्का और 5 चौके की मदद से 34 रन बनाकर भारतीय पारी को 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 170 तक पहुंचाया।

पाकिस्तान के लिए सादिया इकबाल ने और फातिमा सना ने 2-2, जबकि तस्मिया रुबाब और रमीन शमीम ने 1-1 विकेट लिए।

171 रन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पाकिस्तान टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली को छोड़कर कोई भी अन्य बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना नहीं कर सकी। मुनीबा ने 35 गेंदों पर 41 रन बनाए। पाकिस्तान की पूरी टीम 17 ओवर में 106 रन पर सिमट गई।

भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा और श्री चरणी ने घातक गेंदबाजी की। दीप्ति ने 4 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट लिए। चरणी ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 लिए। शेफाली वर्मा को 1 विकेट मिला।

 

Leave feedback about this

  • Service